Railway Tickets: निरस्त ट्रेनों के टिकट का रिफंड शुरू, बाकी ट्रेनों में मारामारी
रेलवे ने मेगा ब्लॉक के कारण 24 ट्रेनों को निरस्त और 12 का रूट परिवर्तित किया है। इन ट्रेनों में यात्रा के लिए पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों की समस्या बढ़ गई है। यात्रियों को टिकट का रिफंड तो मिल रहा है, लेकिन यात्रा के लिए आरक्षित सीट नहीं मिल पा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे ने मेगा ब्लॉक के कारण 24 ट्रेनों को निरस्त और 12 का रूट परिवर्तित किया है। इन ट्रेनों में यात्रा के लिए पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों की समस्या बढ़ गई है। बरेली से लखनऊ और दिल्ली की ओर जाने वाली लंबी दूरी की शेष ट्रेनों पर दबाव बढ़ गया है। यात्रियों को टिकट का रिफंड तो मिल रहा है, लेकिन यात्रा के लिए आरक्षित सीट नहीं मिल पा रही है।
इन ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट
सप्ताह में एक, दो, तीन और चार दिन संचालित होने वाली प्रमुख ट्रेनों 14206 दिल्ली-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस, 12210 गरीब रथ एक्सप्रेस, 22418 महामना एक्सप्रेस, 18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, 15006 देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस, 14230 देहरादून-प्रयागराज एक्सप्रेस, 20506 राजधानी एक्सप्रेस, 15654 अमरनाथ एक्सप्रेस, 12230 लखनऊ मेल, 14674 शहीद एक्सप्रेस, 12394 श्रमजीवी एक्सप्रेस में लंबी प्रतीक्षा सूची है।रोडवेज बसों पर बढ़ने लगा दबाव
ट्रेनों के निरस्त होने से रोडवेज की शताब्दी, वॉल्वो, जनरथ जैसी एसी बसों में ऑनलाइन बुकिंग बढ़ गई है। दिल्ली और लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा ऑनलाइन बुकिंग हो रही है। आठ, नौ और दस अप्रैल को रोडवेज बसों में 300 से ज्यादा ऑनलाइन टिकट शुक्रवार शाम तक बुक हो चुके थे।शनिवार को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
- 14308 प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस- 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
- 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस
- 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस
- 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
- 12369 कुंभ एक्सप्रेस
- 12328 उपासना एक्सप्रेस
- 14512 सहारनपुर-प्रयाग एक्सप्रेस
शुक्रवार से रद्द ट्रेनें
- 12327 देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस- 04379 रोजा-बरेली पैसेंजर
- 15909 अवध असम एक्सप्रेस
- 14235 बनारस-बरेली एक्सप्रेस
यात्रियों का दर्द
यात्री प्रेमपाल सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों के निरस्तीकरण के बाद शेष ट्रेनों में दबाव बढ़ गया है। लखनऊ की ओर जाने वाले ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए भी मारामारी है। रेलवे रिफंड कर अपना पल्ला झाड़ रहा है।
अधिवक्ता रंजीत यादव ने कहा कि हाईकोर्ट संबंधी कार्यों के लिए अधिवक्ता पहले से लखनऊ और प्रयागराज का टिकट बुक कराते हैं। बड़ी संख्या में ट्रेनें निरस्त होने के बाद अन्य ट्रेनों में भी आरक्षित टिकट न मिलने से समस्या हो रही है।
सुनील सिंह ने कहा कि ट्रेनों को निरस्त कर रेलवे किराया रिफंड कर पल्ला झाड़ लेता है, लेकिन यात्रियों को दूसरी ट्रेनों में भी टिकट नहीं मिलते। तत्काल टिकट के लिए अतिरिक्त भुगतान करना होता है। कई बार तत्काल टिकट भी नहीं मिलता।
सिपट्टर सिंह ने कहा कि ट्रेनों में सामान्य श्रेणी का किराया बसों के मुकाबले काफी कम है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ट्रेन से यात्रा करता है। पहले ही ट्रेनों में जनरल कोच कम है। ऊपर से बड़ी संख्या में ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।