फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Reduction in GST rates will strengthen the country's economy.

Bareilly News: जीएसटी दर में कमी से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी

Tue, 07 Oct 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Reduction in GST rates will strengthen the country's economy.
फतेहगंज पश्चिमी में हुआ भाजपा की जिला इकाई का आयोजन
विज्ञापन


बरेली। भारत सरकार ने जीएसटी की दरों में कमी करके आम आदमी और व्यापारियों को बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को पूरा करने की दिशा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान महत्वपूर्ण कदम है। अभियान के दौरान स्वदेशी उत्पाद खरीदने और बेचने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जीएसटी दर में कमी से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इसका उद्देश्य हर भारतीय को सक्षम और स्वावलंबी बनाना है। ये बातें भाजपा के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य हरिओम पाराशरी ने सोमवार को मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के फतेहगंज पश्चिमी स्थित एक पैलेस में कहीं।


भाजपा की जिला इकाई की ओर से आयोजित सम्मेलन में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री के अभियान का उद्देश्य हर भारतीय को सक्षम बनाना है। ताकि, वह स्वावलंबी बनें और देश के विकास में भागीदारी निभाएं। आत्मनिर्भरता का पहला कदम स्थानीय को प्राथमिकता देना है। दीपावली के समय इस पर सभी को ध्यान देने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि युवाओं को नवाचार, स्टार्टअप और डिजिटल मंच के जरिये आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय उत्पादों व सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान विधायक डॉ. डीसी वर्मा, कार्यक्रम संयोजक मेघनाथ सिंह कठेरिया, अजय सक्सेना, अंकित शुक्ला, तेजेश्वरी सिंह, ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र यादव, गोपाल कृष्ण गंगवार, भूपेंद्र सिंह सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed