{"_id":"68f163bc4bc87f474403fc95","slug":"recovery-of-rs-1257-crore-from-574-people-caught-stealing-electricity-begins-bareilly-news-c-4-vns1074-747615-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजली चोरी में पकड़े गए 574 लोगों से 12.57 करोड़ की वसूली शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजली चोरी में पकड़े गए 574 लोगों से 12.57 करोड़ की वसूली शुरू
विज्ञापन
वर्ष 2023 में आए थे 407 मामले और इस वर्ष पकड़े गए 63 लोग
बरेली। वर्ष 2023 से अब तक सदर तहसील क्षेत्र में बिजली चोरी के कुल 574 मामले सामने आए हैं। जिनसे वसूली के लिए बिजली अधिकारियों ने 12.57 करोड़ रुपये का राजस्व निर्धारित किया है। इनसे वसूली शुरू कर दी गई है।
अधिशासी अभियंता सत्येंद्र कुमार चौहान ने संबंधित लोगों से राजस्व वसूली में सहयोग के लिए आरोपियों के नाम व संबंधित धनराशि के बारे में तहसीलदार को जानकारी दी है। अभियंता के मुताबिक शहर में पूर्व में 574 व्यक्तियों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम-2003 के तहत कटिया डालकर सीधे बिजली चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बिजली चोरी के प्रकरण सबसे अधिक 407 मामले वर्ष 2023 में सामने आए थे। इसके बाद वर्ष 2024 में 104 लोगों को बिजली चोरी करते अधिकारियों ने पकड़ा था। फिर इधर वर्ष 2025 के 10 महीने बीतने वाले हैं और अभी तक बिजली चोरी के 63 मामले ही सामने आए हैं। इन सभी से निर्धारित राजस्व की वसूली की कार्रवाई शुरू हुई है। संवाद
-- -
इनसे होनी है सर्वाधिक वसूली
बिजली चोरी में संबंधित लोगों के विरुद्ध वर्ष 2023 में निर्धारित राजस्व वसूली में सबसे अधिक 14,64,720 रुपये की वसूली दुर्गानगर काशीनाथ बरात घर के समीप के निवासी अरविंद कुमार सिंह से और 14,46,302 रुपये की वसूली हजियापुर बारादरी के तनवीर उर्फ भोला से होनी है। इसी तरह रोहली टोला बारादरी के अली बहादुर से 12,59,201 रुपये की, कट कुईया गुलाब जिम के पास के शारिक से 11,89,178 रुपये बिजली चोरी के वसूले जाने हैं। स्वालेनगर नवदिया के रहने वाले इरशाद उर्फ निक्की से 10,51,0576 रुपये वसूलने के लिए राजस्व निर्धारित हुआ है। ऐसे ही साल बस्ती पीपलवाला मंदिर बिहारीपुर के विजय सिंह से 8.23 लाख और सुर्खा बानखाना के सुशील शर्मा उर्फ गब्बर से 5.80 लाख रुपये की वसूली होनी है। यह सभी वर्ष 2023 में कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़े गए थे।
विज्ञापन
-- --
वर्ष - चोरी के मामले - निर्धारित वसूली
2023-- - 407 -- - 8,90,88,706 रुपये
2024-- 104 -- - 2,54,16,098 रुपये
2025-- 63 -- - 1,12,42,800 रुपये
कुल धनराशि-- 12,57,47,604 रुपये

2023
2024
2025
कुल धनराशि