{"_id":"66170d79b2ea22d9920b61b4","slug":"recovery-notice-pasted-on-the-gate-of-closed-rubber-factory-objection-bareilly-news-c-4-vns1013-379850-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दरगाह के बाहर सड़क पर पत्थर लगाने पर विवाद, पुलिस ने रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दरगाह के बाहर सड़क पर पत्थर लगाने पर विवाद, पुलिस ने रुकवाया
Thu, 11 Apr 2024 03:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
बरेली। दरगाह आला हजरत के बाहर सड़क तोड़कर वहां पत्थर लगवाने को लेकर मंगलवार रात विवाद हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दरगाह की तरफ से बताया गया कि सड़क पर पत्थर लगवाया जा रहा है। पुलिस के मांगने पर कोई अनुमति नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने काम रुकवा दिया।
मंगलवार रात नौ बजे दरगाह आला हजरत के बाहर इल्यास की दुकान से आगे तक सड़क तोड़कर पत्थर लगाए जा रहे थे। कई लोगों ने एक्स पर इसकी शिकायत की। मामला पुलिस तक पहुंचा। इंस्पेक्टर कोतवाली दिनेश शर्मा मौके पर पहुंचे। पूछताछ करने पर बताया गया कि सड़क पर पत्थर लगवाकर इसे और ज्यादा खूबसूरत बनाया जा रहा है। पुलिस ने नगर निगम से अनुमति लेने के बाबत पूछा तो दरगाह के जिम्मेदारों की तरफ से कोई परमिशन नहीं दिखाई जा सकी।
मौके पर खासी भीड़ इकट्ठा हो गई। माहौल खराब होने लगा। इंस्पेक्टर ने दरगाह प्रमुख से बात की तो बताया गया कि बुधवार को अनुमति ले ली जाएगी। इंस्पेक्टर ने बताया कि काम रुकवा दिया गया है। संबंधित पक्ष से कहा गया है कि अगर काम कराना है तो पहले नगर निगम से अनुमति लेकर आएं।
विज्ञापन
फोटो
नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन
नगर निगम के वार्ड 77 मोहल्ला सौदागरान के पार्षद संजीव रस्तोगी हिंदू संगठन के लोगों के साथ बुधवार दोपहर नगर आयुक्त के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि दरगाह आला हजरत के बाहर इल्यास की दुकान से मदरसे व आगे तक की सड़क पर तोड़फोड़ कर बिना किसी अनुमति के पत्थर लगवाए जा रहे हैं। मना करने पर वहां मारपीट जैसा माहौल बन गया। नगर आयुक्त का दिए गए पत्र में कहा गया कि वहां एक छोटा पुल भी बनवाया गया है। उन्होंने सड़क का काम रुकवाने व पुल को हटवाने की मांग की। कहा कि भविष्य में कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए शासन-प्रशासन ही जिम्मेदार होगा। इस दौरान मुकेश रस्तोगी, अंकुश रस्तोगी, रिंकू रस्तोगी, राधारानी आदि मौजूद रहे।