{"_id":"60a2c96b8ebc3e8dc314c67d","slug":"recovery-from-shop-openers-in-lockdown-two-cheetah-soldiers-suspended-bareilly-news-bly446900870","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज : लॉकडाउन में दुकान खोलने वालों से की वसूली, वीडियो वायरल के बाद एसएसपी ने किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज : लॉकडाउन में दुकान खोलने वालों से की वसूली, वीडियो वायरल के बाद एसएसपी ने किया सस्पेंड
Tue, 18 May 2021 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:58 AM IST
सार
रविवार को वायरल हुआ वीडियो इज्जतनगर के कर्मचारीनगर चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। छत से बनाए गए वीडियो में दुकान खोलने पर चीता मोबाइल के सिपाही एक दुकानदार को हड़काते हुए दिख रहे हैं और किसी को चौकी पर भेजने को कह रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बरेली में लॉकडाउन के दौरान भी कुछ इलाकों में बाजार कैसे खुल रहा है? रविवार को यह असलियत एक वीडियो के जरिए खुलासा हो गई। वीडियो में एक दुकान खोलने की एवज में वसूली करते हुए दिखने पर एसएसपी ने चीता मोबाइल के दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
रविवार को वायरल हुआ वीडियो इज्जतनगर के कर्मचारीनगर चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। छत से बनाए गए वीडियो में दुकान खोलने पर चीता मोबाइल के सिपाही एक दुकानदार को हड़काते हुए दिख रहे हैं और किसी को चौकी पर भेजने को कह रहे हैं। इसी बीच यहां पहुंचे एक व्यक्ति ने अपनी जेब से कुछ रकम निकालकर चीता मोबाइल पर पीछे बैठे सिपाही के हाथ में दी जिसके बाद चीता मोबाइल वहां से चली गई।
विज्ञापन
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि आरोपी चीता मोबाइल पर तैनात सिपाही मुकेश कुमार और राजीव कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने बचाव कहा है कि जिस व्यक्ति से रुपये लेने की बात कही जा रही है, वह परतापुर चौधरी का अजमल है जिसका शनिवार को मास्क न लगाने पर एक हजार रुपये का चालान किया था। लेकिन वीडियो में दिख रहा सिपाहियों का आचरण संदिग्ध है और उनके बयान विश्वसनीय नहीं लग रहे। इसलिए दोनों को निलंबित कर प्रकरण की जांच सीओ सेकेंड को दे दी गई है।
विज्ञापन