{"_id":"698cdc0389508ef194079290","slug":"records-of-beds-and-resources-are-being-prepared-bareilly-news-c-4-vns1074-824862-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बेड और संसाधनों का तैयार हो रहा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बेड और संसाधनों का तैयार हो रहा रिकॉर्ड
विज्ञापन
बरेली। तीन सौ बेड अस्पताल के पीपीपी मॉडल पर संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कमर कस ली है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने आईएमए की बरेली शाखा को अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, संसाधनों, भवन का नक्शा आदि उपलब्ध कराने के लिए प्रभारी सीएमएस से रिकॉर्ड मांगा है।
आठ वर्ष पूर्व निर्माण पूरा होने के बाद तीन सौ बेड अस्पताल में अब तक आधे-अधूरे संसाधनों के साथ ओपीडी संचालित है। विशेषज्ञ और स्टाफ के अभाव में आईसीयू, पीकू, इमरजेंसी वार्ड में उपकरण धूल फांक रहे हैं। बीते दिनों मंडलायुक्त ने पीपीपी मॉडल पर इसके संचालन के लिए कवायद शुरू की है। इसके लिए अब अस्पताल में मौजूद उपकरणों और उनके संचालन की स्थिति संबंधी रिपोर्ट मांगी है। संबंधित रिकॉर्ड आईएमए को मुहैया कराया जाएगा ताकि उसके आधार पर संचालन संबंधी प्रस्ताव तैयार किया जा सके। ब्यूरो