{"_id":"6726bddbf96a4211df0cdba4","slug":"rebuke-ineffective-cm-grid-scheme-did-not-get-off-the-ground-bareilly-news-c-4-bly1015-513421-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फटकार बेअसर... धरातल पर नहीं उतरी सीएम ग्रिड योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फटकार बेअसर... धरातल पर नहीं उतरी सीएम ग्रिड योजना
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम के अधिकारियों पर प्रमुख सचिव की फटकार का भी असर नहीं है। सीएम ग्रिड योजना में लेटलतीफी को लेकर प्रमुख सचिव कई बार टोक चुके हैं, फटकार भी लगाई। बावजूद काम शुरू नहीं हुआ।
लखनऊ में हुए टेंडर के दौरान अनमोल कंस्ट्रक्शन को सड़कों को बनाने की जिम्मेदारी मिली थी। 46 करोड़ से निर्माण होना है। 14 अक्तूबर को ही मॉडल टाउन में भूमि पूजन किया गया। 3400 मीटर लंबी चार सड़कों का अगले दिन से निर्माण शुरू होना था। अब तक यहां साइट ऑफिस का निर्माण तक शुरू नहीं हुआ है।
सड़क निर्माण के लिए सामग्री भी नहीं पहुंची हैं। शासन स्तर से लगातार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नजर रखी जा रही है। काम तेजी से न होने पर फटकार भी लगाई जा चुकी है, बावजूद निर्माण विभाग के जिम्मेदार खामोश बैठे हैं।
विज्ञापन
इन सड़कों का होना है निर्माण
योजना के तहत कुष्ठ आश्रम रोड होते हुए गंगाशील अस्पताल, सेंट फ्रांसिस स्कूल के सामने से गुप्ता वॉच चौराहा तक और स्टेडियम रोड पेट्रोल पंप से डेलापीर पेट्रोल पंप तक निर्माण होना है। सेलेक्शन प्वाइंट चौराहे से स्टेडियम रोड तक भी सड़क बननी है।
साइट ऑफिस बनाकर काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियंताओं को कार्य पर नजर रखने के लिए जिम्मेदारी दी गई है। कार्यदायी एजेंसी को पत्र भेजा गया है। - मनीष अवस्थी, मुख्य अभियंता, नगर निगम
संवाद