फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Real princes faction clashed in the Battle of

असली की लड़ाई में भिड़ गए प्रधानों के गुट

Tue, 23 Aug 2016 12:46 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 23 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Real princes faction clashed in the Battle of
प्रध्‍ाान
असली-नकली की जंग में प्रधानों के दो गुट सोमवार को कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट के सामने ही भिड़ गए। दोनों संगठन धरना प्रदर्शन करने आए थे। इससे वहां अफरातफरी मच गई। जैसे-तैसे मामला सुलटाया गया। 
विज्ञापन

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की जिलाध्यक्ष और भगवानपुर धीमरी की प्रधान किरन पटेल की अगुवाई में सोमवार को प्रधान धरना देने सेठ दामोदार स्वरूप पार्क पहुंचे थे। सभी प्रधानों ने 14 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। इसके बाद ज्ञापन देने की बारी आई तो प्रधानों में खींचतान शुरू हो गई। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेमवीर सिंह ने अपने संगठन को असली बताकर सिटी मजिस्ट्रेट को अलग से ज्ञापन सौंपा तो प्रधान आपस में ही उलझ गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें शांत कर ज्ञापन लिया और कहा कि दोनों ही असली संगठन हैं। इससे पहले 14 वें वित्त आयोग की धनराशि खर्च करने की गाइड लाइन न मिलने, ग्राम पंचायतों की प्रति बैठक खर्च को पांच हजार से बढ़ाकर 20 हजार करने, प्रधानों की आकस्मिक खर्च सीमा एक हजार से बढ़ाकर 10 हजार करने आदि की मांग की गई। इसके अलावा शस्त्र लाइसेंस में प्रधानों को प्राथमिकता देने को भी कहा गया। प्रधानों ने 26 सितंबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी। इस मौके पर नगमा खातून, प्रदीप यादव, शबाना अंसारी, मुन्नालाल, जागीर सिंह, जगदीश, सगरिन, धर्मपाल, रजनी, माया देवी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed