फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Reaction on social media in case of Maulana Taukir

Bareilly News: मौलाना तौकीर के मामले में सोशल मीडिया पर हो रही प्रतिक्रिया

Sat, 23 Mar 2024 05:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
Reaction on social media in case of Maulana Taukir
क्रॉसर:
विज्ञापन

पुलिस की भूमिका पर लोग उठा रहे सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। लगातार दो गैर जमानती वारंट के बाद भी मौलाना तौकीर रजा खां पुलिस को खोजे नहीं मिल रहे थे। वहीं जिला अदालत का फैसला पक्ष में आने पर बृहस्पतिवार रात शहर में लौटकर सामने आए मौलाना ने प्रेसवार्ता तक कर दी। चुनावी मौसम में हुए इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ आई हुई है। लोग अलग-अलग राय जाहिर कर रहे हैं। खासतौर पर पुलिस को मौलाना के न मिलने का मामला उठ रहा है।
इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) वर्ष 2010 के दंगों का केस एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट से जिला अदालत में ट्रांसफर होने को राहत के तौर पर देख रही है। वहीं सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल एक संदेश में अचानक केस ट्रांसफर करने को लेकर गुस्सा जाहिर किया गया। संदेश में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। वायरल संदेश में 2010 में हुए दंगे के पीड़ितों को न्याय दिलाने की बातें भी लिखी गई हैं। मौलाना की प्रेस कांफ्रेंस के बाद भी लोगों ने पुलिस के रवैये पर तंज कसे हैं। लिखा है कि पुलिस आरोपी को पकड़ व ढूंढ नहीं पाती है। एक और संदेश वायरल हो रहा है। इसमें लिखा है कि मैं 2010 बरेली हूं, क्या हुआ न्याय मिलेगा...। वहीं मौलाना समर्थक जिला अदालत के फैसले को न्याय की जीत करार दे रहे हैं।
विज्ञापन

------

निदा की टिप्पणी...मौलाना ने शरीयत का गलत फायदा उठाया और कानून का भी
- आला हजरत खानदान की बहू निदा खान ने भी मौलाना तौकीर रजा खां को लेकर फेसबुक पर टिप्पणी की है। निदा खान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अखबार में छपी केस ट्रांसफर की खबर डालते हुए लिखा है कि यह शरीयत का भी नाजायज फायदा उठाएंगे और कानून का भी। निदा ने पोस्ट के माध्यम से लोगों से पूछा है कि यह कभी जेल जाएंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed