{"_id":"66fdfb719d228b416b0d01c9","slug":"reached-sister-in-laws-house-drunk-injured-wife-and-brother-in-law-bareilly-news-c-4-bly1015-494361-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नशे में साली के घर पहुंचा, पत्नी और साढू को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नशे में साली के घर पहुंचा, पत्नी और साढू को किया घायल
विज्ञापन
बरेली। शराब के नशे में कैंट थाने के चौबारी गांव निवासी ऑटो चालक ने भाई के साथ बुधवार दोपहर सुभाष नगर के करेली गांव निवासी साली के घर पहुंचकर पत्नी व साढू को फरसे से घायल कर दिया। हंगामे के दौरान वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना कैंट के गांव चौबारी निवासी शनि ऑटो चलाता है। दो माह से उसकी पत्नी रानी सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गांव करेली निवासी अपनी बहन गुड़िया और बहनोई हरीओम के घर रह रही थी। इसको लेकर शनि नाराज था। बुधवार दोपहर दो बजे शनि अपने भाई अजीत के साथ ऑटो से करेली स्थित अपने साढू हरीओम के घर पहुंचा।
गुड़िया का आरोप है कि शनि के पास फरसे जैसा धारदार हथियार था। घर में घुसते ही शनि और अजीत ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे रानी और हरीओम गंभीर घायल हो गए। उनके हाथों पर कई जगह गहरे जख्म हुए हैं। गुड़िया की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने शनि को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद