फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Razia from Hardoi tied the knot with Totaram and adopted the name Gauri.

Bareilly News: तोताराम संग हरदोई की रजिया ने लिए सात फेरे, नाम रखा गौरी

Mon, 24 Aug 2026 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Razia from Hardoi tied the knot with Totaram and adopted the name Gauri.
बरेली। जयपुर के ईंट भट्ठे पर दो कामगारों के बीच पनपा प्रेम बरेली में सात फेरों के साथ परवान चढ़ा। हरदोई के संडीला की रहने वाली रजिया ने अगस्त्य मुनि आश्रम में धर्म बदलकर अपना नाम गौरी रख लिया। उसने फरीदपुर निवासी तोताराम के साथ सात फेरे लिए। आचार्य केके शंखधार ने विवाह से जुड़ी रस्में पूरी कराईं। इससे पहले आचार्य ने दोनों के बालिग होने के प्रमाणपत्र देखे।
विज्ञापन

रजिया ने बताया कि वह और तोताराम चार साल पहले मिले थे। दोनों राजस्थान के जयपुर जिले में एक ईंट भट्ठे पर काम करते थे। तोताराम को पता लगा कि रजिया की बचपन से हिंदू धर्म में आस्था है। वह भगवान शिव की पूजा करना चाहती थी, लेकिन परिवार इसके विरोध में था। विवाह के बाद दोनों ने किसी दूसरे शहर में जाकर घर बसाने का इरादा बनाया है। रजिया उर्फ गौरी ने अपने परिवार के कुछ लोगों से जान का खतरा बताया है। आचार्य ने कहा कि अधिकारियों से शिकायत कर नव दंपती को सुरक्षा दिलाने के लिए अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed