फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ravi Babu from Jyora Makarandpur and Sevaram from Puraniya are victorious.Ravi Babu from Jyora Makarandpur and Sevaram from Puraniya are victorious.

Bareilly News: ज्योरा मकरंदपुर से रवि बाबू और पुरैनिया से सेवाराम विजयी

Sat, 22 Feb 2025 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ravi Babu from Jyora Makarandpur and Sevaram from Puraniya are victorious.Ravi Babu from Jyora Makarandpur and Sevaram from Puraniya are victorious.
नवाबगंज। उप चुनाव के बाद शुक्रवार को ब्लाॅक परिसर नवाबगंज और भदपुरा में मतगणना का शुभारंभ हुआ। मतगणना के दौराना निर्वाचिन अधिकारी समेत पुलिस बल तैनात रहा। नवाबगंज ब्लॉक के ज्योरा मकरंदपुर गांव के रविबाबू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मुकेश को 235 मतों से शिकास्त दी। रविबाबू को 511 और मुकेश को 276 मत मिले। वहीं, पुरैनिया गांव की मतगणना में सेवाराम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजपाल को 280 मतों से शिकस्त दी। सेवाराम को 563 और राजपाल को 283 मत मिले। मतगणना पूरी होने के बाद आरओ डाॅ. धीरज पाल गंगवार ने विजयी रविबाबू को प्रमाण पत्र दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार सत्यवीर सिंह, खंड विकास अधिकारी महेशचन्द्र शाक्य, कमल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

655 मतों से भगवान दास गौरव रहे विजयी

भमोरा। गत वर्ष ग्राम प्रधान भमोरा राजेश कुमार दिवाकर की मृत्यु के बाद रिक्त हुए प्रधान पद पर आठ लोगों ने नामांकन कराया था। इसमें तीन ने अपना पर्चा वापस ले लिया था। बुधवार को हुए मतदान के बाद शुक्रवार सुबह ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद सभागार में मतगणना शुरू हुई। इसमें भगवान दास गौरव 655 मतों से विजयी रहे। आरओ प्रदीप कुमार गंगवार, एआरओ सौरभ गुप्ता ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पति वेद प्रकाश यादव, एडीओ पंचायत राजकुमार शर्मा, प्रदीप सक्सेना, ओमवीर सिंह, कल्लू सिंह, मोनू वर्मा, दीपक वर्मा, अरुण गुप्ता, प्रमोद सक्सेना आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed