फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ration shop suspended on complaint of card holders

Bareilly News: कार्ड धारकों की शिकायत पर राशन की दुकान निलंबित

Sun, 23 Mar 2025 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Ration shop suspended on complaint of card holders
नवाबगंज। भदपुरा के गांव जरपा मोहनपुर की राशन विक्रेता की दुकान को अंत्योदय कार्ड धारकों की शिकायत पर एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय ने निलंबित कर दी है। कार्ड धारकों को नजदीकी गांव नौगवां भगवंतपुर के कोटेदार मुकेश कुमार की दुकान से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही ग्रामीणों ने कोटेदार पर चीनी नहीं देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्राम के अंत्योदय कार्डधारकों तसलीमन, सुभाष, उर्मिला देवी, लालता प्रसाद, सोनी, रामसिंह, ताराबती दर्जनों कार्डधारकों ने ग्राम के कोटेदार सुमेरलाल पर राशन कम देने के साथ ही अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम के साथ ही आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिए थे।
विज्ञापन

शिकायत किए जाने के बाद ग्राम पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार भटनागर ने दो दर्जन अंत्योदय कार्डधारकों के बयान दर्ज किए थे। बयानों के बाद एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय ने आठ मार्च को सुमेरलाल की राशन की दुकान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही कार्ड धारकों को नज़दीकी गांव नौगवां भगवंतपुर के कोटेदार मुकेश कुमार की दुकान से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

चीनी की कालाबाजारी का लगाया आरोपनौगवा भगवंतपुर के कोटेदार मुकेश कुमार ने निलंबित कोटेदार से गेहूं और चावल तो प्राप्त कर लिया, लेकिन संबंधित ने उन्हें चीनी नहीं दी। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार ने चीनी को बेच दिया है। शनिवार को तहसील पहुंचे ग्राम के कार्डधारकों ने इस संबंध में एसडीएम को संबोधित शिकायती पत्र उनके स्टेनो को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed