फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ration quota suspended for illegal recovery, security confiscated

अवैध वसूली पर राशन कोटा निलंबित, सिक्योरिटी जब्त

Sat, 25 Dec 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Ration quota suspended for illegal recovery, security confiscated
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद की गई कार्रवाई
विज्ञापन

बरेली। सुभाषनगर इलाके में एक कोटेदार के राशन कार्ड धारकों से प्रति यूनिट राशन के लिए दस रुपये की वसूली करने का वीडियो वायरल होने पर उसका कोटा निलंबित कर उसकी सिक्योरिटी मनी जब्त कर ली गई।
सुभाषनगर नाले के पास बरेली सहकारी क्रय विक्रय समिति नाम से पंजीकृत कोटे की दुकान का सचिव राम शंकर पर राशन कार्ड धारकों ने शुक्रवार सुबह प्रत्येक यूनिट पर दस रुपये की वसूली और दो किलो राशन कम देने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसी दौरान सुनील कुमार नाम के एक शख्स ने कोटेदार का एक वीडियो वायरल कर दिया जिसमें कोटेदार राशन पर अवैध वसूली और घटतौली के सवाल पर एफसीआई के गोदामों से कम राशन मिलने की बात कह रहा है। साथ ही उपभोक्ताओं से वसूली करते भी दिख रहा है।
विज्ञापन

इस मामले में शिकायत किए जाने पर जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने पूर्ति निरीक्षक रश्मि को जांच का निर्देश दिया। रश्मि ने मौके पर पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए। रामशंकर का भी बयान लिया। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि घटतौली की पुष्टि तो नहीं हुई लेकिन कोटेदार वीडियो में दस-दस रुपये लेता दिख रहा है लिहाजा उसका कोटा निलंबित कर सिक्योरिटी मनी जब्त करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो के आधार पर पूर्ति निरीक्षक से जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। इस पर सिक्योरिटी जब्त करके कोटा निलंबित कर दिया गया है। अगर कहीं और ऐसा मामला संज्ञान में आएगा तो उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। - नीरज सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed