Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rashtriya Swayamsevak Sangh made changes to its organizational structure

यूपी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संगठनात्मक ढांचे में किया बदलाव, प्रांतों की जगह बनाए गए संभाग

Mon, 16 Nov 2026 10:32 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 16 Nov 2026 10:32 AM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में अब प्रांतों की जगह संभाग आधारित व्यवस्था लागू होगी। उत्तर प्रदेश में अब छह के बजाय दस संभाग कार्य करेंगे। संघ ने सौ वर्ष पूरे होने के बाद अपने संगठनात्मक ढांचे में बदलाव किया है।

विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh made changes to its organizational structure
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शताब्दी वर्ष पूरा होने के बाद संगठनात्मक ढांचे में बदलाव किया है। अब तक प्रांतों के आधार पर संचालित हो रही संगठनात्मक व्यवस्था की जगह संभाग आधारित रचना लागू हो रही है। संगठन विस्तार और बेहतर संचालन के उद्देश्य से हो रहे पुनर्गठन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की संरचना भी बदल गई है। प्रदेश में अब छह नहीं, दस संभाग कार्य करेंगे।

विज्ञापन


रविवार को बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र स्थित निजी स्कूल परिसर में हुई बैठक में नई संभागीय रचना के तहत संचालक, कार्यवाह व अन्य दायित्वों के लिए पदाधिकारियों की घोषणा हुई। बैठक में 850 से 900 कार्यकर्ता शामिल हुए। नई व्यवस्था में ब्रज, मेरठ प्रांत के क्षेत्रों को पुनर्गठित कर तीन संभाग बने हैं। बरेली-मुरादाबाद मंडल को मिलाकर बरेली संभाग बना है, केंद्र बरेली रहेगा। आगरा और अलीगढ़ को मिलाकर ब्रज संभाग बना है, केंद्र आगरा होगा। मेरठ और सहारनपुर को मिलाकर मेरठ संभाग बना है, केंद्र मेरठ रहेगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड में भी संगठनात्मक ढांचे में बदलाव हुआ है। यहां एक प्रांत था, जिसमें कुमाऊं और गढ़वाल दो संभाग बनाए हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड को मिलाकर एक क्षेत्रीय संगठनात्मक संरचना तैयार की गई है। पहले उत्तर प्रदेश में पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र की अलग व्यवस्थाएं थी। उत्तर प्रदेश में छह प्रांत के बजाय अब दस संभाग होंगे। इनमें मेरठ, ब्रज, बरेली, लखनऊ, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, अयोध्या, काशी, गोरखपुर केंद्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

संभाग प्रचारकों की घोषणा मार्च में प्रस्तावित
रविवार को हुई बैठक में संघ की नई रचना के तहत संभाग स्तर पर संचालक, कार्यवाह और कार्यकारिणी के दायित्व की घोषणा हुई। हालांकि, संभाग प्रचारकों की घोषणा मार्च में प्रस्तावित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में होगी। प्रांत प्रचारक के दायित्वों में उसी दौरान बदलाव किए जाएंगे। नई व्यवस्था के तहत कार्यकर्ता मार्च के बाद से कामकाज शुरू करेंगे।

बरेली की बढ़ेगी संगठनात्मक अहमियत
बरेली-मुरादाबाद संभाग का केंद्र बनाए जाने से संघ की क्षेत्रीय गतिविधि में शहर की भूमिका और अहम होगी। दोनों मंडल के कार्यों का समन्वय अब इसी संभागीय व्यवस्था से होगा। संगठनात्मक बैठकों, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और गतिविधियों के संचालन में बरेली प्रमुख केंद्र रहेगा। एक पदाधिकारी के अनुसार, यह बदलाव देशभर में संगठनात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए किया जा रहा है। दो से चार नवंबर तक इंदौर में हुई अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में भी नई संगठनात्मक रचना की जानकारी दी गई थी।

नमन मुरादाबाद, रामशंकर बरेली के बने संभाग प्रचार प्रमुख
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में संगठनात्मक दायित्वों में बदलाव के तहत कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मेरठ के सह-विभाग प्रचारक नमन को मुरादाबाद का विभाग प्रचारक बनाया गया है। ललित शंकर को हरिद्वार का विभाग प्रचारक, अशोक को मेरठ संभाग का सह-संघचालक और रामशंकर को बरेली संभाग का संभाग प्रचार प्रमुख बनाया गया है। वहीं वतन कुमार को आगरा का विभाग प्रचारक का नवीन दायित्व सौंपा गया है। नई जिम्मेदारियां मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं।

बरेली संभाग संघ की नई कार्यकारिणी 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बरेली संभाग की नई कार्यकारिणी में सुरेंद्र को संभाग संघचालक बनाया गया है। राजपाल को कार्यवाह और क्षत्रपाल को सह कार्यवाह का दायित्व सौंपा गया है। मुनीश को शारीरिक, अरविंद को व्यवस्था, योगेंद्र को सेवा, रवि को संपर्क और विदित को सह संपर्क की जिम्मेदारी दी गई है। रमाशंकर को संभाग प्रचार प्रमुख, आनंद को सह प्रचार, नरेंद्र को बौद्धिक और सत्यप्रकाश को सह बौद्धिक का दायित्व दिया गया है।

संघ की विभिन्न गतिविधियों के संचालन के लिए भी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। धर्म जागरण में समर सिंह को सह संयोजक बनाया गया है। रामप्रसाद को सामाजिक समरसता, राजपाल को ग्राम विकास, सुरेंद्र को कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण, मुनीश को गोसेवा, ओमप्रकाश को सह सद्भाव, भद्रपाल को घुमंतू कार्य, तीर्थेंद्र को प्रौढ़ कार्य और अनुज को बाल गोकुल का दायित्व दिया गया है। राहुल को नॉन आरएसएस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा ओमप्रकाश को भी कुटुंब प्रबोधन का दायित्व दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed