फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   raped after marriage promis

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

Sun, 12 Dec 2021 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
raped after marriage promis
बरेली। बहेड़ी क्षेत्र निवासी युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर 50 हजार रुपये में सौदा करने का आरोप लगाकर नवाबगंज के गांव बरौर निवासी जमीर अहमद, उसकी मां राबिया, बहन नीलोफर और भाई फैसल के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

यह रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई गई है। युवती का कहना है कि जमीर अहमद से करीब तीन साल से उसके प्रेम संबंध थे। जमीर ने खुद को अविवाहित बनाया और शादी का झांसा देकर तीन साल तक संबंध बनाता रहा। उसके कई अश्लील फोटो खींचे और वीडियो भी बना लिए। उसने अपनी मां, बहन और भाई से भी मिलवाया और सबने शादी पर सहमति जताई। फिर चार अगस्त 2021 को जमीर अहमद ने उसे डेलापीर चौराहे पर बुलाया, जहां उसकी मां और बहन भी थीं। उन लोगों ने उसे पीटकर टेंपो में डाल लिया और सोने की चेन, लॉकेट, झुमके आदि लूट लिए। युवती का आरोप है कि जमीन और उसके भाई फैसल ने छह दिन तक बंधक उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीटा और दिल्ली ले जाकर बेचने की धमकी दी। फिर सादा कागजों पर साइन कराकर उसका 50 हजार रुपये में सौदा कर लिया लेकिन किसी तरह पह उनके चंगुल से निकल भागी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed