{"_id":"671585d0c13ea7e8450b7aa4","slug":"raped-a-divorced-woman-by-luring-her-report-bareilly-news-c-4-1-bly1039-505569-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: झांसा देकर तलाकशुदा महिला से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: झांसा देकर तलाकशुदा महिला से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट
विज्ञापन
मीरगंज। शाही थाना क्षेत्र के एक गांव की तलाकशुदा महिला ने गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर शाही थाने में मामला दर्ज कराया है।
पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी रामपुर जिले के एक कस्बे में चार साल पहले एक युवक के साथ निकाह हुआ था। कुछ दिन बाद मनमुटाव के चलते उसे तलाक दे दिया था। इसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी थी। दो वर्ष पूर्व उसके पति की भी बीमारी से मौत हो गई।
दो वर्ष पूर्व उसके गांव के युवक का उसके घर आना जाना हो गया। उसने शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक दुष्कर्म किया। अब निकाह करने से मुकर गया है। दबाव बनाने पर 12 को दोपहर में अपने अन्य परिजनों के साथ घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद