फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   misdeed of a teenager in Pilibhit s Barkheda area case registered

हैवानियत के हदें पार: प्रेमजाल में फंसाकर किशोरी को बनाया हवस का शिकार, यहीं न थमा दरिंदा, किया ऐसा सलूक

Thu, 04 Aug 2022 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरखेड़ा/पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, बरखेड़ा/पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2022 12:04 AM IST
सार

पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि एक महीने पहले वह बरखेड़ा में अपने रिश्ते के भाई के यहां गई थी। वहां गांव के ही सुनील का उसके भाई के घर आना-जाना था। सुनील ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। फिर बहाने से घर में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
misdeed of a teenager in Pilibhit s Barkheda area case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा में रिश्तेदारी में गई किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया बाद में धक्का देकर भगा दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली किशोरी ने बताया कि एक महीने पहले वह बरखेड़ा में अपने रिश्ते के भाई के यहां गई थी। वहां गांव के ही सुनील का भाई के घर आना-जाना था। सुनील ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। 30 जुलाई को सुनील किशोरी को यह कहकर अपने घर ले गया कि उसकी मां बुला रही है। किशोरी जब सुनील के घर पहुंची तो वहां कोई नहीं था।
विज्ञापन


यहां सुनील ने किशोरी से दुष्कर्म किया। बाद में उसे धक्का देकर भगा दिया। घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद थाने में तहरीर दी गई। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुनील के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में विवाहिता से छेड़खानी, विरोध करने पर पति को पीटा
बरखेड़ा/पीलीभीत। एक विवाहिता ने पुलिस को बताया कि दो अगस्त को वह अपने पति के साथ नागपंचमी का मेला देखने गई थी। मेले में वह खरीदारी कर रही थी उसका पति कुछ आगे निकल गया था। इसी दौरान चार लोगों ने उसके साथ छेड़खानी की। चीखने पर जब पति आया और विरोध किया तो चारों युवकों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान भीड़ इकट्ठा हो गई। तब आरोपी धमकी देकर भाग गए। बुधवार को फिर आरोपियों ने घेरा और दुष्कर्म की धमकी दी। एसओ उदयवीर ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है। संवाद


किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गया जेल
पीलीभीत के बरखेड़ा में दुष्कर्म के एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात 12.30 बजे गांव का ही एक युवक उनके घर में घुस आया और आंगन में सो रही उसकी 13 वर्षीय पुत्री को खींचकर अपने घर में ले गया। वहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed