फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   rape victim girl death

दुष्कर्म में नाकाम होने पर जलाई गई छात्रा ने लखनऊ में दम तोड़ा

Wed, 24 Mar 2021 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
rape victim girl death
शाहजहांपुर। सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम होने पर केरोसिन डाल कर जलाई गई छात्रा ने सोमवार देर रात लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 22 फरवरी को जलाई गई छात्रा करीब एक माह तक जिंदगी और मौत से जूझती रही। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया जाएगा। एसपी के अनुसार पुलिस की जांच जारी रहेगी। तिलहर थाने में दर्ज रिपोर्ट में हत्या की कोशिश की धारा को हत्या में बदला जाएगा।
विज्ञापन

कांट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती (22) शाहजहांपुर में एसएस कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। 22 फरवरी की सुबह वह पिता के साथ कॉलेज आई थी। शाम को वह अधजली हालत में तिलहर थाना क्षेत्र के नगरिया मोड़ के पास मिली थी। ग्रामीणों की सूचना पर उसे पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर आई थी जहां प्राथमिक उपचार के बाद रात में ही लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया था। लखनऊ में मजिस्ट्रेट को दिए बयान में छात्रा ने बताया था कि साथ पढ़ने वाली उसकी सहेली पिंकी ने उसे कॉलेज से बाहर मिलने के लिए बुलाया था। कॉलेज से थोड़ी दूरी पर छात्रा को पिंकी की जगह कॉलेज के दो छात्र मनीष, सुभाष और एक अन्य युवक राजू मिला जो उसे नगरिया मोड़ ले गए। यहां एक बाग में तीनों ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर केरोसिन डालकर जला दिया। छात्रा के बयान के बाद पुलिस ने पिंकी, सुभाष, मनीष और राजू के खिलाफ तिलहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था। वहीं सिविल हॉस्पिटल में भर्ती छात्रा की हालत 22 मार्च की रात बिगड़ गई। डॉक्टरों के तमाम प्रयास के बावजूद रात करीब दो बजे छात्रा की मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद माता-पिता और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद छात्रा के शव को मंगलवार रात गांव लाया जाएगा। एसपी एस आनन्द ने बताया कि छात्रा की मौत की दुखद जानकारी मिली है। लखनऊ में उसका पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
छात्रा के पिता के मुताबिक उनकी बेटी ने उन्हें बताया था कि उसकी सहेली पिंकी से कॉलेज में उसका फाइल के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले को वह भूल गई थी लेकिन पिंकी अंदर ही अंदर उससे रंजिश मानने लगी थी। यही वजह थी कि आरसी मिशन थाना क्षेत्र के गढ़ीगाड़ीपुरा की रहने वाली पिंकी ने अपने रिश्तेदार चौक कोतवाली क्षेत्र के मौजमपुर के रहने वाले मनीष, पुवायां के रहने वाले राजू और उसके साथ पढ़ने वाले सुभाष के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। पिता ने बताया कि पिंकी ने बेटी को कॉलेज से बाहर मिलने के लिए बुलाया था मगर वह खुद नहीं गई। बेटी बहकावे में आकर कॉलेज से बाहर निकल गई। रास्ते में पहले से योजना बनाकर खड़े सुभाष, राजू और मनीष उसे जबरदस्ती नगरिया मोड़ के पास एक बाग में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed