फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rape report filed against Kundra Kothi outpost in-charge in Loni

Bareilly News: कुंडरा कोठी चौकी प्रभारी के खिलाफ लोनी में दुष्कर्म की रिपोर्ट

Sat, 04 Oct 2025 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Rape report filed against Kundra Kothi outpost in-charge in Loni
छह साल पहले महिला ने कराई थी रिपोर्ट, बरेली एसएसपी करेंगे निलंबित
विज्ञापन

लोनी/बरेली। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने बरेली की कुंडरा कोठी चौकी के प्रभारी जय सिंह निगम के खिलाफ लोनी थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बरेली एसएसपी ने बताया कि वहां के अधिकारियों की आख्या व एफआईआर विधिक रूप से मिलने के बाद चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया जाएगा।
वर्ष 2019 में एक महिला ने साहिबाबाद थाने में झगड़े की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहां तैनात दरोगा जय सिंह निगम ने मामले की विवेचना की थी। आरोप है कि विवेचना के दौरान दरोगा ने महिला से अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। साल 2023 में दरोगा जय सिंह का स्थानांतरण हो गया और वह लोनी थाना क्षेत्र की वंथला चौकी का प्रभारी बन गया। यहां भी दरोगा ने उनसे दबाव में लेकर शारीरिक संबंध स्थापित किए। शादीशुदा होने की बात छिपाकर दरोगा ने उनसे साल 2024 में आर्य समाज मंदिर में शादी भी की। आरोप है कि अब दरोगा उन्हें साथ नहीं रख रहा है। पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाने का विरोध करने पर दरोगा ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने 2024 में कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की थी। तब दरोगा ने उनके भाई को झूठे केस में फंसा दिया और उन्हें भी केस में फंसाने की धमकी दी। तब उन्होंने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर लोनी थाने में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दरोगा जय सिंह निगम की तैनाती जिले में काफी समय से है। फिलहाल वह नवाबगंज थाने की कुंडरा कोठी चौकी पर प्रभारी के रूप में तैनात है। मीडिया के जरिये उस पर लोनी में रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिली है। वहां के अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed