फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rape

प्रेमी ने दुष्कर्म किया, छत से फेंका.. पंचायत ने करा दिया समझौता

Tue, 10 Dec 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
rape
girl - फोटो : internet

पंचायत ने किशोरी की अस्मत की कीमत लगाकर कर दिया मामला रफा-दफा

विज्ञापन
नवाबगंज। निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने और छत से फेंकने के मामले में पंचायत ने अस्मत की कीमत 1.75 लाख लगाकर समझौता करा दिया। बताया जा रहा है कि समझौते का पत्र भी थाने भेज दिया गया है, ताकि दर्ज मुकदमा खारिज कर दिया जाए। हालांकि पुलिस समझौते से इंकार कर रही है।

एक गांव का मजदूर कस्बे के नजदीक किराये के मकान में रह रहा है। आरोप है कि गांव का एक विवाहित युवक उसकी नाबालिग पुत्री से निकाह का झांसा देकर छह माह से दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी ने युवक से निकाह का दबाव बनाया तो वह बहाने बनाकर टरकाने लगा। आरोप है कि 11 नवंबर को युवक ने किशोरी को घर बात करने के बहाने बुलाया। किशोरी ने आने से मना किया तो उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। इस पर किशोरी युवक के घर पहुंची तो युवक ने अपने एक साथी की मदद से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे छत से फेंक दिया। इससे किशोरी के दोनों पैर टूट गए। परिवार वालों ने किशोरी को महानगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में किशोरी के पिता ने थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया। इधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद युवक समझौते का दबाव बनाने में जुट गया। शनिवार को गांव में पंचायत बैठी तो किशोरी को ही दोषी ठहरा दिया गया। समझौते में युवक को 1.75 लाख देने का फरमान सुनाया गया। इसके बाद पीड़ित को रकम देकर मामले को खत्म कर दिया गया। इंस्पेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि पंचायत करने का मामला संज्ञान में नहीं है। न ही उन्हें कोई समझौता पत्र मिला है। मुकदमा दर्ज कर किशोरी का बयान कोर्ट में कराया जा चुका है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed