{"_id":"60d77e508ebc3ee2215b516f","slug":"rape-from-girl-bareilly-news-bly4511711121","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग ने किशोरी से किया दुष्कर्म, तीन महीने की हुई गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग ने किशोरी से किया दुष्कर्म, तीन महीने की हुई गर्भवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर। एक गांव में शादी का झांसा देकर एक किशोरी से हमउम्र लड़का साल भर दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने के बाद परिजन को इसका पता लगा। पिता इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा तो दरोगा ने बदसलूकी करके भगा दिया। सीओ से इसकी शिकायत करने के बाद पुलिस ने शनिवार देर रात आरोपी समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
फरीदपुर इलाके की एक किशोरी के पिता रिक्शा चलाते हैं। घर में किशोरी मानसिक मंदित मां के साथ रहती है। इसका फायदा उठाकर गांव के ही एक 16 वर्षीय लड़के ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बना लिए। एक साल तक वह किशोरी से दुष्कर्म करता रहा। किशोरी जब तीन महीने की गर्भवती हो गई तो मामले की जानकारी परिजन को हुई। परिवार के लोग जब शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे तो उसके घरवालों ने बेइज्जत करके भगा दिया। लड़की के पिता का आरोप है कि जब फरीदपुर पुलिस ने तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो वह सीओ राजकुमार मिश्र से मिले। सीओ ने फरीदपुर इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर वह दोबारा थाने पहुंचे तो वहां हलका दरोगा ने उनसे अभद्रता की। पिता ने इसकी सीओ से शिकायत की तो पुलिस ने शनिवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली।
वर्जन
पीड़ित किशोरी और उसके पिता की शिकायत पर फरीदपुर इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अभी जिला पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगी है, इसलिए मैं कार्यालय में नहीं बैठ पा रहा हूं। इंस्पेक्टर से कार्रवाई के बारे में पता किया तो उन्होंने बताया कि इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। - राजकुमार मिश्र, सीओ फरीदपुर