फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rape by entering the house with the married woman living in the maternal house

मायके में रह रही विवाहिता से घर में घुसकर दुष्कर्म

Tue, 14 Dec 2021 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rape by entering the house with the married woman living in the maternal house
demo photo - फोटो : सोशल मीडिया
थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

बरेली। मायके में रह रही विवाहिता से युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया और धमकी दी कि किसी को कुछ बताने पर उसको और उसके घरवालों को मार डालेगा। थाना सुभाषनगर में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सुभाषनगर इलाके में यह घटना 28 नवंबर को हुई। पीड़ित युवती ने थाने में तहरीर दी कि उसकी शादी 2007 में हुई थी। एक बच्चा भी है। पति से विवाद के कारण वह मायके में मां-बाप के साथ रह रही है। युवती ने पुलिस को बताया कि 28 नवंबर की शाम करीब साढ़े आठ बजे उसके माता-पिता बच्चे के साथ शादी में गए थे। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान करगैना में रहने वाला सुंदरम सक्सेना उर्फ गोलू घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन

घटना के दो-तीन दिन बाद विवाहिता को गुमसुम देखकर उसकी मां ने कारण पूछा तो उसने सारी घटना बताई। इसके बाद उसने रिपोर्ट लिखाई। विवाहिता का कहना है कि आरोपी प्रभावशाली है। उसने धमकी दी है कि शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इंस्पेक्टर सुभाषनगर सत्येंद्र भड़ाना ने बताया कि आरोपी सुंदरम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed