{"_id":"5dfa8f248ebc3e87e86b1e13","slug":"rape-baheri-news-bly388573316","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को तमंचे के बल पर उठा ले गए, तीन दिन बंधक बनाकर किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को तमंचे के बल पर उठा ले गए, तीन दिन बंधक बनाकर किया गैंगरेप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। परिवार के ही लोग महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसी वारदात कर रहे हैं। स्थानीय गांव की महिला ने अपने चचेरे देवर और बहनोई के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि चचेरा देवर उस पर बुरी नियत रखता था। अक्सर फोन करके परेशान करता रहता था। 11 दिसंबर की रात नौ बजे वह घर से मेडिकल स्टोर पर दवा लेने जा रहा थी। उस वक्त घर पर पति मौजूद नहीं थे। सुनसान जगह चचेरा देवर नाजिर रजा व उसका बहनोई शब्बीर अहमद मिले और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर उत्तराखंड के गांव भिलौर ले गए। वहां शब्बीर के खाली पडे़ मकान में उसे बंद कर दिया। तीन दिन तक उसे कमरे में बंद कर बारी बारी से रेप किया। किसी तरह मौका पाकर वहां से भाग निकली। चचेरे देवर के पिता से उसके पति ने शिकायत की तो 15 दिसंबर की सुबह सभी लेग नाजायज असलहे लेकर उसके घर आ धमके। उसे लात घूसों से पीटने लगे। जेठ ने उसे बचाया तो आरोपी उसे धमकी दे गये कि कोई कानूनी कार्रवाई की तो वह उसका कत्ल कर देंगे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चचेरे देवर नाजिर रजा, उसके बहनोई शब्बीर व सादिक के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, तमंचे के बल पर अपहरण कर गैंगरेप करने की रिपोर्ट कराई है।