{"_id":"695acf2021341ef0f107fbf4","slug":"rape-accused-beats-woman-makes-obscene-photos-of-victims-daughter-viral-bareilly-news-c-4-vns1074-799868-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दुष्कर्म के आरोपी ने महिला को पीटा, पीड़िता की बेटी के अश्लील फोटो वायरल किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दुष्कर्म के आरोपी ने महिला को पीटा, पीड़िता की बेटी के अश्लील फोटो वायरल किए
विज्ञापन
बरेली। दुष्कर्म के आरोपी ने जमानत पर जेल से बाहर आकर महिला को पीट दिया। मुकदमे में समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की बेटी के फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। मामले में प्रेमनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया है कि उसके पति का निधन हो चुका है। उसके साथ सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गली नंबर चार गणेशनगर निवासी अरुण ने दुष्कर्म किया था। इसकी रिपोर्ट उसने प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई थी। अरुण को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था। वहां से उसे जेल भेज दिया गया था। अब वह जमानत पर जेल से बाहर आ गया है। पीड़िता का आरोप है कि 21 दिसंबर 2025 को उसके मोबाइल फोन पर दोपहर में अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने अरुण से समझौता करने की बात कही। इसके बाद 31 दिसंबर को उसकी अविवाहित बेटी के फोटो एडिट करके फेसबुक पर पोस्ट कर दिए। इंस्पेक्टर प्रेमनगर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद