फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   raod construction start from junction to chauki chauraha

जंक्शन से चौकी चौराहा तक सड़क का चौड़ीकरण

Fri, 27 Aug 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
raod construction start from junction to chauki chauraha
मेयर ने निगम अधिकारियों के साथ किया सड़क का निरीक्षण।
बरेली। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जंक्शन से चौकी चौराहा तक सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को मेयर उमेश गौतम ने अपर नगर आयुक्त श्यामलता आनंद के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने तेजी से काम पूरे करने के निर्देश दिए। इस सड़क पर सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। करीब तीन माह से सड़क की एक लेन खुदी पड़ी है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी परियोजना से सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण से पहले लोगों से सुझाव भी लिए जाएंगे। मेयर ने बृहस्पतिवार को अपर नगर आयुक्त, स्मार्ट सिटी के वरिष्ठ महाप्रबंधक भूपेश कुमार सिंह और नक्शानवीस के साथ जंक्शन से चौकी चौराहा रोड का निरीक्षण किया। कहा, सड़क के चौड़ीकरण की योजना बनाने में लोगों के सुझावों को भी शामिल किया जाए। सड़क किनारे लगे पेड़ों को काटा नहीं जाएगा। उन्हें फुटपाथ में शामिल कर लिया जाएगा। मेयर ने कहा कि दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ महाप्रबंधक भूपेश कुमार सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस में पटेल चौक से चौकी चौराहा की ओर, रेलवे जंक्शन से मालगोदाम रोड, रेलवे जंक्शन से चौपुला चौराहा रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा। अभी ये रोड सात से नौ फुट चौड़े हैं, इन्हें अब 12 से 14 फुट तक चौड़ा किया जाएगा। दोनो ओर दो मीटर का फुटपाथ भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed