{"_id":"67e31c2dc766cb053a0fe62c","slug":"random-digging-the-road-is-blocked-due-to-debris-water-and-sewer-connections-are-also-broken-bareilly-news-c-4-lko1064-605792-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बेतरतीब खोदाई... मलबे से रास्ता बंद, पानी और सीवर के कनेक्शन भी टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बेतरतीब खोदाई... मलबे से रास्ता बंद, पानी और सीवर के कनेक्शन भी टूटे
विज्ञापन
बरेली। डीडीपुरम, एकतानगर में सीएम ग्रिड योजना के तहत फेज एक का काम चल रहा है। कुष्ठ आश्रम रोड पर बेतरतीब खोदाई की वजह से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासियों के पानी के कनेक्शन और सीवर के चैंबर को भी तोड़ दिया गया है। लोग 15 दिनों से परेशान हैं, पर कोई अस्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। मलबे की वजह से रास्ता भी बंद हो गया है। बुजुर्ग घर से नहीं निकल पा रहे हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि तीन माह पहले भी यहां खोदाई की गई थी। अब दोबारा खोदाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। उनका कहना है कि अगर खोदाई ही करनी है तो पीछे से पानी व सीवर कनेक्शन को ठीक कराते हुए आगे बढ़ें।
पड़ोसी कर रहे मदद
क्षेत्र के राज नारायण मेहरोत्रा ने बताया कि 10-12 दिन पहले जेसीबी आई थी। उन्होंने कार्यदायी एजेंसी को पानी के कनेक्शन आदि की जानकारी दी थी। एजेंसी ने उसे बचाकर खोदाई कराने का आश्वासन भी दिया था। इसके बावजूद जिम्मेदारों ने इसका ध्यान नहीं रखा। वह सुबह सोकर उठे तो पानी बह रहा था। कई घरों के कनेक्शन टूटे हुए थे। लकड़ी लगाकर पानी का बहाव रोका गया। लाइन आसपास न होने की वजह से लोग अस्थायी कनेक्शन भी नहीं ले पा रहे हैं। पड़ोस से पानी लेकर काम चला रहे हैं। तीन माह पहले हुई खोदाई में सीवरेज लाइन तोड़ दी थी।
विज्ञापन
-- -
तीन माह से घर में हैं कैद
घरों के आगे गड्ढे कर ऐसे ही छोड़ दिए हैं। तीन माह से हम घर में कैद होकर रह गए हैं। अस्थायी रास्ता भी नहीं दिया गया है। - सीके मिश्रा
रात में खोदाई कर जिम्मेदार चले जाते हैं। सुबह पानी और सीवर के कनेक्शन कटे मिलते हैं। हम लोग तीन माह से परेशान हैं। - पुष्कर यादव
विकास के नाम पर जनता को परेशान कर रहे हैं। एक काम निपटाएं, फिर आगे बढें। काम अधूरा छोड़ने से परेशानी हो रही है। - गौरव
--
पानी के कनेक्शन के लिए अधिकारियों को कहा गया है। जहां आने-जाने का रास्ता नहीं है, वहां अस्थायी तौर पर रास्ता बनाया जाएगा। इसको लेकर भी निर्देश दिए हैं। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
संवाद