फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramzi 's out riding , kicked in with a paint spray gun

रामजी की निकली सवारी, भर-भर रंग मारी पिचकारी

Thu, 24 Mar 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 24 Mar 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ramzi 's out riding , kicked in with a paint spray gun
होली जुलूस
होली पर राम बारात निकली तो शहर में लोग इंद्रधनुषी रंग में रंग गए। राम-लक्ष्मण और सीता के स्वरूपों से विराजमान रथ के साथ रही हजारों हुरियारों की टोली ने पूरे शहर में रंगोें और गुलाल की बरसात की। मोर्चा बंदी भी हुई। जो भी रास्ते में पड़ा, उसको रंग डाला। जगह-जगह राम बारात का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत कर सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की परंपरा को आगे बढ़ाया। 
विज्ञापन

श्रीरामलीला कमेटी बमनपुरी की ओर से आयोजित राम बारात को सुबह कमेटी के संरक्षक और पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने भगवान राम के स्वरूप की आरती भी उतारी। इसके बाद पूर्व सांसद काफी देर तक राम बारात के साथ रहे। बमनपुरी से शुरू होकर राम बारात बिहारीपुर, मलूकपुर चौराहा, बिहारीपुर ढाल, घंटाझार, नावल्टी चौराहा, कालीबाड़ी, मठ की चौकी, शिवाजी मार्ग, कुतुबखाना, साहूकारा, किला चौराहा और सिटी सब्जी मंडी होते हुए शाम को बमनपुरी लौटकर संपन्न हुई। राम बारात में स्वरूपों की झांकी के पीछे चल रहे वाहनों पर सवार हुरियारों की टोली रास्ते भर रंगों की बौछार कर रही थी। हजारों पैदल हुरियारे नाचते-गाते गुलाल बरसा रहे थे।
विज्ञापन


जगह-जगह स्वागत
कैंट विधायक राजेश अग्रवाल, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार की ओर से भी राम बारात का स्वागत किया गया। मठ की चौकी पर पार्षद मोहम्मद असलम की अगुवाई में फूलों से स्वागत हुआ। मोहम्मद असलम ने भगवान राम के स्वरूप को माला पहनाई। स्वागत करने वालों में लतीफ, साबिर, शब्बू, अतीक, मुफीस, अफसान, राशिद, इकराम, छोटा अंजुम, परवेज, अमन फैहमी, हाफिज साबिर, आरिफ, आसिफ, शारिक नूरी, जावेद तारिक, साजिद कुरैशी आदि शामिल थे। बानखाना पर भी मुस्लिम समाज के लोगों ने पार्षद शमीम अहमद की अगुवाई में रामबारात का स्वागत किया। इसमें पार्षद नदीम अहमद, शफीकुद्दीन, इरशाद खान, इमरान खान, मुजम्मिल खां, नसीम अहमद, नाजिम अली, आरिफ, परवेज, तारिक अली, आबिद मंसूरी, सलीम, शहनाज, वसीम आदि शामिल शामिल रहे। बिहारीपुर में कांग्रेस नेता सरदार इकबाल सिंह वाले के नेतृत्व में स्वागत हुआ। शाहमतगंज चौराहा पर सिविल डिफेंस रबड़ी टोला पोस्ट के वार्डन मुजीब हुसैन अंसारी ने स्वागत किया। इसमें हनीफ एडवोकेट, नियाज अहमद, मोहम्मद इस्लाम आदि शामिल रहे। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मारक समारोह समिति और युवा लोधी सभा की ओर से कालीबाड़ी पर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में अरविंद राजपूत, हरीश रागी, हरिकृष्ण राजपूत, रानी राजपूत, अमर राजपूत, धर्मेंद्र, विजय, विशाल, मनोज भारती, पप्पू आदि शामिल रहे। युवा बरेली क्लब के गुलफाम अंसारी, राजीव राठौर, साबाद अख्तर, डॉ. परवेज, तफ्सीर खां, आदिल खां आदि ने भी राम बारात का स्वागत किया। आयोजन में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मुनीश शर्मा, महामंत्री राधाकृष्ण प्रह्लाद, इंद्रदेव त्रिवेदी, राकेश शंखधार, प्रभाकर शर्मा, डॉ. अशोक रस्तोगी, अमित अरोरा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बरेली में बरसा बरसाने जैसा रंग
बरेली। कालीबाड़ी समेत शहर के तमाम इलाकों में बुधवार को बरसाने जैसी होली का नजारा देखने को मिला। सुबह से ही हुरियारे रंग से भरी पिचकारी लेकर सड़क और गलियों में उतर आए।  गुजरने वाले हर व्यक्ति को रंग से सराबोर कर दिया, छतों पर बैठे हुरियारों ने वाहनों पर बाल्टियों से रंग उड़ेला और रंग भरे गुब्बारे भी राहगीरों पर फेंके गए। बरेली कालेज गेट से लेकर शाहमतगंज चौराहे तक हाथों में पिचकारी लिए तमाम हुुिरयारे सुबह से शाम तक जमे रहे। जो भी इस रास्ते से गुजरा उसे रंगे बिना नहीं छोड़ा। कालीबाड़ी में हुरियारों ने कई क्विंटल गुलाल भी उड़ा दिया। कालीबाड़ी से सटे गंगापुर, सिकलापुर और गुद्दड़बाग में भी खूब रंग खेला गया। कालीबाड़ी पर रामबरात के पहुंचने पर हुरियारों की टोली के बीच रंगों के मोर्चे हुए। जीतने वाली कालीबाड़ी की टीम को युवा लोधी सभा की ओर से 11 सौ रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष गौरव राजपूत, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, मनोज थपलियाल, आरबी राजपूत, हरिशंकर राजपूत, राकेश कश्यप, दुर्गेश लोधी, राधेरमन लोधी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed