{"_id":"650f50d04d15674dc802b757","slug":"ramveer-was-murdered-for-opposing-illicit-relationship-bareilly-news-c-4-1-bly1032-253320-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अवैध संबंध का विरोध करने पर हुई थी रामवीर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अवैध संबंध का विरोध करने पर हुई थी रामवीर की हत्या
Sun, 24 Sep 2023 02:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 24 Sep 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी निवासी रामवीर की हत्या अवैध संबंध का विरोध करने पर होने की बात सामने आई है। पुलिस ने परिवार की एक महिला सहित उसके प्रेमी और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है।
रामवीर का शव शुक्रवार को महेशपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पड़ा मिला था। कुछ दूरी पर ही उसकी बाइक खड़ी मिली थी। वहां शराब के खाली पौव्वे और गिलास मिले थे। प्रथमदृष्टया पुलिस हादसे की बात कह रही थी। भाई अशोक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को उनके भाई के मोबाइल फोन पर कॉल आई थी। इसके बाद वह बाइक पर बैठकर घर से चला गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
शुक्रवार को उसका शव मिला। परिजनों ने हत्या करने के बाद शव ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया। अशोक ने बताया कि परिवार की एक महिला के निकसुआ निवासी युवक से अवैध संबंध थे। रामवीर इसका विरोध करता था। आरोपी महिला ने ही अपने प्रेमी से मिलकर भाई की हत्या करा दी। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने महिला और उसके कथित प्रेमी को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी देहात मुकेश मिश्रा ने बताया कि जांच में कई अहम सबूत मिले है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।