फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rampur young man dies after bike collides with tree in Bareilly

बरेली में हादसा: पेड़ से टकराई बाइक, रामपुर के युवक की मौत, चार महीने पहले हुई थी शादी

Mon, 19 Oct 2026 03:00 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 19 Oct 2026 03:00 PM IST
सार

बरेली के शीशगढ़ इलाके में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में साकिब नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उनका 15 वर्षीय भांजा अनस गंभीर रूप से घायल हो गया। रामपुर निवासी मामा-भांजे बाइक से बरेली आ रहे थे। 
 

विज्ञापन
Rampur young man dies after bike collides with tree in Bareilly
साकिब का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के शीशगढ़ इलाके में सोमवार सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय साकिब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 15 वर्षीय भांजा अनस गंभीर रूप से घायल हो गया। रामपुर जिला निवासी दोनों लोग बरेली पासपोर्ट कार्यालय आ रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


रामपुर जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव खोधालपुर निवासी साकिब सोमवार सुबह अपने भांजे अनस के साथ बाइक से बरेली के लिए निकले थे। परिवार के मुताबिक, दोनों को पासपोर्ट कार्यालय जाना था। रास्ते में शीशगढ़ क्षेत्र के सहोड़ा अड्डे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। साकिब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनस गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मोबाइल और दस्तावेज से हुई पहचान
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अनस को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। साकिब के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की जेब में मिले मोबाइल और दस्तावेजों की मदद से परिजनों को हादसे की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही परिवार के लोग जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

चार महीने पहले हुई थी शादी
साकिब के भाई आरिफ ने बताया कि साकिब एक निजी कंपनी में कैशियर के पद पर नौकरी करते थे। उनकी शादी चार महीने पहले खुशी नाम की युवती से हुई थी। गंभीर रूप से घायल अनस का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed