फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rampur Road survey will be completed next month

Bareilly News: अगले माह पूरा होगा रामपुर रोड का सर्वे

Tue, 24 Feb 2026 03:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 24 Feb 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
Rampur Road survey will be completed next month
बरेली। रामपुर रोड पर मिनी बाइपास से लेकर झुमका तिराहे तक दूसरे चरण का सर्वे अगले माह पूरा होगा। इसके बाद सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू होगा। रोड चौड़ी होने के बाद झुमका तिराहे से शहर के अंदर आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मिनी बाइपास से लेकर झुमका तिराहे तक रोड का चौड़ीकरण होना है। नगर निगम की टीम मिनी बाइपास से सीबीगंज तक सर्वे पूरा कर चुकी है। बीते माह अवैध कब्जेदारों को नोटिस भी जारी कर अतिक्रमण हटाने के लिए भी कह दिया गया है। निगम अब सीबीगंज थाने से झुमका तिराहे तक का सर्वे मार्च में करेगा।
विज्ञापन

मिनी बाइपास से सीबीगंज तक हुए सर्वे में पाया गया था कि रोड के दोनों ओर सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण करा लिया गया है। सर्वाधिक खराब स्थिति विधौलिया से मथुरापुर तक है। सीबीगंज थाने के पास सरकारी भूमि पर पूरी दुकान बनवा ली गई है। बीते दिनों माहेश्वरी मेडिकल स्टोर, अनिल कुमार, राजा आहूजा साइकिल स्टोर, आयुष गुप्ता, सौरभ गुप्ता आदि को नोटिस भेजे गए थे। इसमें स्पष्ट लिखा है कि इन लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा है। इसे जल्द खाली नहीं किया तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, रामपुर रोड का चौड़ीकरण होने से आवागमन आसान होगा। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र को भी लाभ मिलेगा।
इस समय परसाखेड़ा आने वाले ट्रकों को सड़क संकरी होने के कारण परेशानी होती है। कई बार यहां लंबा जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed