फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramlila begins with Shriram's birth

Bareilly News: श्रीराम जन्म के साथ रामलीला शुरू

Thu, 02 Mar 2023 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Ramlila begins with Shriram's birth
बरेली। होली के अवसर पर ब्रह्मपुरी में होने वाली विश्व प्रसिद्ध रामलीला का विधिवत शुभारंभ बुधवार को लक्ष्मी-नारायण का फेरा निकाल कर किया गया। पहले दिन नारद मोह, श्रीराम जन्म और रावण जन्म की लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन

श्रीराम जन्म के मंचन के दौरान रामचरित मानस के बालकांड के पहले श्लोक वर्णन से किया गया। इसमें कथा व्यास गुरु मुनेश्वर दास मंच पर आते हैं। वह कहते हैं कि भगवान सब में व्याप्त हैं, उस अविनाशी को पाने के सारे सूत्र ही इस रामचरित मानस के मुख्य बिंदु हैं। इसके सुनने और अवलोकन से प्रभु की प्राप्ति निश्चित है। भगवान शिव स्वयं राम की स्तुति करते हैं और राम के ईश्वर स्वयं शिव हैं, तो ये सब भगवान की लीला का ही एक रूप है। इससे पूर्व कथा व्यास ने नारद मोह की कथा भी सुनाई।
विज्ञापन

रामलीला के मुख्य अतिथि निवर्तमान महापौर उमेश गौतम ने आरती उतार कर मख्न का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि सह प्रमुख पंकज मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, सुरेश रस्तोगी ने स्वरूपों को तिलक लगा कर माला पहनाकर अभिनंदन किया। अध्यक्ष सर्वेश रस्तोगी ने सभी का स्वागत किया। प्रवक्ता विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को सीता मैया के जन्म का मंचन शाम 7 बजे से होगा। इसके बाद फूलों की होली और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विवेश शर्मा, नीरज रस्तोगी, गौरव सक्सेना, सत्येंद्र पांडेय, संजीव रस्तोगी, सोनू पाठक, राजू मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, पंकज पांडे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed