{"_id":"5d8e75a88ebc3e01656e8d05","slug":"ramlila-bareilly-news-bly3778724180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाषनगर रामलीला में रावण जन्म और नारद मोह का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाषनगर रामलीला में रावण जन्म और नारद मोह का मंचन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सुभाषनगर रामलीला में नारद मोह, रावण जन्म और रावण के अत्याचार की लीला का मंचन हुआ। नारद मोह में नारद ने भगवान विष्णु को श्राप दिया कि जिस तरह से तुमने मुझे वानर का रूप दिया है, यही वानर मानव अवतार के समय तुम्हारी सहायता करेंगे। उधर, रावण विभीषण और कुंभकर्ण ने भगवान शंकर को प्रसन्न करके वरदान प्राप्त किये। मंचन में नारद का अभिनय प्रवीण शर्मा, रावण का अभिनय दीपक सिंह, विभीषण का राजकुमार टंडन और कुंभकर्ण का अभिनय अंकित जौहरी ने किया। रामलीला में अशोक शर्मा, अलोक तायल, उदयवीर सिंह, प्रदीप अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह तनेजा उपस्थित रहे।
रामलीला में परशुराम-लक्ष्मण संवाद का हुआ मंचन
बरेली। वनखंडी नाथ मंदिर जोगी नवादा में चल रही रामलीला में धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। वृंदावन से आई रास मंडली ने साज के साथ वर्णन किया। देर रात तक चली रामलीला में सुरेश चंद्र राठौर, विशाल राठौर, गेंदन लाल, बनवारी लाल शर्मा आदि उपस्थित थे।
मारीच व सुबाहु वध और अहिल्या उद्धार हुआ
बरेली। सर्वजाति समिति की कटरा चांद में हुई रामलीला में मारीच-सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण के समय केवट संवाद का मंचन किया गया। रामलीला का शुभारंभ कांग्रेस के प्रांतीय महामंत्री अजय शुक्ला ने किया। समिति के अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने बताया कि शनिवार को नगर दर्शन और कुलवारी की लीलाएं होंगी। रामलीला में विनोद कुमार, पप्पू गुप्ता, ओमप्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
चौधरी तालाब रामलीला में रावण बाणासुर संवाद हुआ
बरेली। चौधरी तालाब स्थित श्रीरानी महालक्ष्मी बाई रामलीला में भगवान राम के शंकर जी का धनुष तोड़ने का मनोहारी मंचन किया गया। इस मंचन से रामलीला परिसर तालियों से गड़गड़ा उठा। धनुष यज्ञ, रावण बाणासुर संवाद, धनुष भंग और लक्ष्मण परशुराम संवाद का मंचन किया गया। लोग देर रात तक रामलीला का आनंद लेेते रहे।