फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramganganagar feeder breakdown, power outage for seven hours

Bareilly News: रामगंगानगर फीडर ब्रेकडाउन सात घंटे गुल रही बिजली

Wed, 25 Jun 2025 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Ramganganagar feeder breakdown, power outage for seven hours
बरेली। बीडीए की रामगंगानगर आवासीय योजना का फीडर मंगलवार को ब्रेकडाउन हो गया। इस दौरान करीब सात घंटे तक इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

एसडीओ विपुल शुक्ला के मुताबिक, रामगंगानगर में शाम चार बजे बिजली लाइन का तार टूट गया। इसे जोड़ने में तीन से चार घंटे लगे। इसके बाद जैसे ही बिजली आपूर्ति सुचारु हुई, दो-तीन जगह जंपर उड़ गए। इससे फिर आपूर्ति बाधित हो गई।
इसके बाद हरूनगला उपकेंद्र की टीम को रामगंगा आवासीय योजना में लाइन दुरुस्त करने के लिए लगाया गया। रात 10 बजे फाल्ट को दुरूस्त कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन

इन दिनों बारिश की वजह से ट्रांसफार्मर के पास उगी झाड़ियां और पेड़ भी आपूर्ति में बाधक बन रहे हैं। शाहदाना उपकेंद्र से पोषित कुतुबशाह की जियारत इलाके के ट्रांसफार्मर के ऊपर पीपल की डाल के कारण रोज आपूर्ति बाधित हो रही है। तकनीकी कर्मचारी अरविंद के मुताबिक, गीली शाखाएं तारों से टकराती हैं तो फाल्ट होने का खतरा रहता है। दो दिनों से रात 10 बजे पेड़ की छंटाई हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पेड़ की शाखाओं के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई तो शाम 4:30 बजे से रात नौ बजे तक उसकी छटाई की गई। इस दौरान बजरिया इनायतगंज फीडर से आपूर्ति बाधित रही। कोहाड़ापीर और इज्जतनगर में भी पेड़ की शाखाओं की छंटाई हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed