फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramganga Nagar starts booking houses and empty plots

रामगंगा नगर में मकान और खाली प्लाटों की बुकिंग शुरू

Thu, 16 Mar 2017 01:12 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 16 Mar 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ramganga Nagar starts booking houses and empty plots
गणाईगंगोली में इसी भवन में चलता है तहसील कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
बीडीए ने रामगंगा नगर आवासीय योजना में खाली मकान और प्लाटों की बुकिंग शुरू कर दी है। 15 मार्च से 19 मार्च तक मकानों और प्लाटों की बुकिंग चलेगी। जिन ग्राहकों ने बीडीए से पुराने मकान या प्लाट खरीद रखे हैं लेकिन उन पर कब्जा नहीं मिल पाया है। ऐसे लोगों को कब्जा लेने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। प्लाटों के पुराने खरीदारों को मुआवजे की बढ़ी रकम चुकाते ही प्लाट पर कब्जा देने की बात कही गई है।
विज्ञापन

रामगंगा नगर में बीडीए ने चार सौ ईडब्ल्यूएस, 11 समाजवादी आवास, डेढ़ सौ आवासीय प्लाट और 50 से ज्यादा कामर्शियल प्लाट बिक्री करने का निर्णय लिया है। इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी गई। ईडब्ल्यूएस और एलआईजी मकानों की कीमत छह लाख से लेकर 11 लाख तक (एरिया के आकार के हिसाब से) रखी गई है। अगर कोई ग्राहक बीडीए से रामगंगा नगर में आवासीय प्लाट खरीदेगा तो उसको 12760 रुपये प्रति वर्ग कीमत से मिलेंगे। कामर्शियल प्लाटों की कीमत 25520 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। नई बुकिंग के साथ 2004 से 2010 तक उन खरीदारों को भी नोटिस भेजे जा रहे हैं, जो रामगंगा नगर में प्लाट खरीद चुके हैं लेकिन उनको अब तक कब्जा नहीं मिला है। बता दें कि बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने 2004 में रामगंगा नगर आवासीय योजना शुरू की थी। किसानों से बिना जमीन खरीदे बीडीए ने प्लाटों की बिक्री कर दी थी। तबसे 13 साल बाद भी आवंटियों को कब्जा नहीं मिल पाया। 
विज्ञापन


रामगंगा नगर में बीडीए के बने हुए मकानों और कामर्शियल प्लाटों के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। 19 अप्रैल तक कोई भी मकान या प्लाट बुक करा सकता है। पुराने आवंटियों को भी बकाया राशि चुकाकर कब्जा लेने के नोटिस भेजे जा रहे हें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीएन गोयल, एक्सईएन बीडीए 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed