फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramganga became Ram's joy, the coast illuminated with the festival of lights

Bareilly News: राममय हुईं रामगंगा, दीपोत्सव से जगमग हुआ तट

Mon, 22 Jan 2024 03:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Ramganga became Ram's joy, the coast illuminated with the festival of lights
बरेली। रामगंगा का चौबारी तट भी रविवार को राममय रहा। कड़ाके की सर्दी पर आस्था का ज्वार भारी पड़ा। मंत्रोच्चार से तट गुंजायमान रहा। लहरों पर अठखेलियां करती दीप शृंखला स्वर्णिम छटा बिखेर रही थी। दिव्यता, भव्यता का संगम देख मौजूद सभी श्रद्धालु भावविभोर रहे।
विज्ञापन

अयोध्या में रामलला के अचल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्वसंध्या पर श्री रामगंगा आरती आयोजन समिति, क्लब थारियंस और छोटी सी आशा के संयुक्त तत्वावधान में रामगंगा तट पर महाआरती का आयोजन किया गया। शाम छह बजे वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर उमेश गौतम, आईजी डॉ. राकेश सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, सीडीओ जग प्रवेश, डीएफओ समीर कुमार, भाजपा के आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, श्रीराम जन्मभूमि न्यास के महानगर अध्यक्ष पवन अरोड़ा, डॉ. विमल भारद्वाज ने रामगंगा का पूजन किया।
विज्ञापन

इसके बाद कछला के पांच पुजारियों ने महाआरती शुरू की। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। आतिशबाजी भी हुई। महाआरती से पहले घाट पर दीयों से जय श्रीराम लिखा गया। कुछ श्रद्धालुओं ने मनोकामना के भी दीप जलाए। इस नजारे को लोगों ने कैमरे में भी कैद किया। तमाम लोगों ने सेल्फी और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तारीफें बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन समिति से राजीव खुराना, पारुल धवन मलिक, सुबोध भारद्वाज, अमित भारद्वाज, रोली खुराना, हेमंत अग्रवाल, मीतू अग्रवाल, प्रिया टंडन, रिप्सी तनेजा, मीनल सिंह, डॉ. रेनुका अग्रवाल, जीतू देवनानी, आशु अग्रवाल, आशुतोष चौहान, राजू उपाध्याय, हरमीत सिंह, अरुण ठाकुर, राजेश प्रताप, मनीष सहगल, प्रिया टंडन, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी व अन्य मौजूद रहे। अमर उजाला आयोजन में मीडिया सहयोगी रहा।

अजुहा कस्बे में मॉ बेटे की मौत पर रोते बिलखते परिजन।         संवाद

अजुहा कस्बे में मॉ बेटे की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed