फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramayan Vatika becomes a new beautiful place for the city...thousands of flowers are attracting people

Bareilly News: शहर के लिए नया रमणीक स्थल बनी रामायण वाटिका...हजारों फूल कर रहे आकर्षित

Fri, 07 Mar 2025 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Ramayan Vatika becomes a new beautiful place for the city...thousands of flowers are attracting people
बरेली। शहर के लोगों के लिए रामायण वाटिका के रूप में नया रमणीक स्थल विकसित हो गया है। इसमें पचास हजार तरीके के फूल और फूलों से सजी भगवान की आकृतियां अब आकर्षित कर कर रही हैं। प्रवेश द्वार से लेकर भ्रमण तक विभिन्न वाटिकाओं में रामवन गमन के वृतांत से लोग रू-ब-रू होंगे। लोग श्रीराम और भगवान शिव के विभिन्न स्वरूप देखेंगे। इसके अलावा जंगल देखेंगे और विभिन्न प्रजातियों की चिड़ियों की चहचहाहट भी सुन सकेंगे। फूलों की महक के बीच प्रकृति का सुंदर नजारा यहां दिख जाएगा। गुलाब, गेंदा समेत तमाम स्थानीय प्रजातियों के फूलों के संग हॉलैड की ट्यूलिप के लाल, पीले, बैगनी, सफेद फूल और दक्षिण भारत से लाए गए गोआब, वाकली, पाडल और मृत संजीवनी के पौधे भी अपनी महक बिखेरेंगे। बीडीए के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सुबह से देर रात तक तैयारियों अंतिम रूप दिया। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार शुक्रवार को दिन में 11 बजे शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन




यह हैं खास आकर्षण
पचास हजार तरह के फूल और फूलों से सजी भगवान की आकृतियां।
मियाबाकी पद्धति से करीब नौ महीने पहले 1600 हजार पौधे लगाए गए।
शिव की स्तुति के लिए बाबा केदारनाथ मंदिर का प्रतिरूप तैयार।
फूलों से सजाए गए नंदी बाबा, शिवलिंग, जटायु और हनुमान।
राम के जीवन से जुड़े प्रसंग भी थ्री-डी चित्रों में दिखाए गए।
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed