फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramamurthi Pratibha Alankaran for Prof. Rajendra Prasad, Prof. Jayant Khot, and Preeti Arora.

Bareilly News: प्रो. राजेंद्र प्रसाद, प्रो. जयंत खोत, प्रीति अरोरा को राममूर्ति प्रतिभा अलंकरण

Sat, 03 Oct 2026 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 03 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ramamurthi Pratibha Alankaran for Prof. Rajendra Prasad, Prof. Jayant Khot, and Preeti Arora.
बरेली। स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद दिवंंगत श्रीराम मूर्ति के 38वें स्मृति दिवस पर शुक्रवार को श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट की ओर से श्रद्धांजलि समारोह हुआ। तीन विभूतियों को राम मूर्ति प्रतिभा अलंकरण सम्मान मिला और 732 मेधावियों को 3.5 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति मिली।
विज्ञापन

सम्मान ने नवाजे जाने वालों में मेडिकल एजुकेशन एरा यूनिवर्सिटी लखनऊ के डायरेक्टर प्रो. राजेंद्र प्रसाद, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के चेयरमैन प्रो. जयंत खोत और बंगलूरू की टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन लीडर इंजीनियर प्रीति अरोरा शामिल हैं। उनको ट्रस्ट चेयरमैन देवमूर्ति ने अलंकरण प्रदान किया। समारोह में ट्रस्ट के शैक्षणिक संस्थानों के 732 मेधावी विद्यार्थियों को 20 हजार से दो लाख रुपये तक की करीब 3.5 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति वितरित हुई। एसआरएमएस ट्रस्ट के प्रकाशित नाट्य संग्रह ‘धर्म नीति नियति’व ‘दर्पण के उस पार’ का विमोचन हुआ।
विज्ञापन

37वीं वाद-विवाद प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में द गुरु स्कूल और वरिष्ठ वर्ग में रुहेलखंड विश्वविद्यालय को चल वैजयंती ट्रॉफी प्रदान की गई। यहां दिवंगत वार्ड बॉय अवधेश कुमार की पत्नी को 30 लाख रुपये की धनराशि का प्रतीक चेक सौंपा। अवधेश का निधन 12 मई को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य मूर्ति समेत 120 लोगों ने किया रक्तदान
महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती समेत श्रीराम मूर्ति स्मृति दिवस पर एसआरएमएस ब्लड बैंक में दो दिवसीय रक्तदान शिविर लगा। इसमें मेडिकल कॉलेज डायरेक्टर आदित्य मूर्ति समेत 120 लाेगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, बरेली कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. ओपी राय, ट्रस्टी आशा मूर्ति, उषा गुप्ता, ऋचा मूर्ति, देविशा मूर्ति, ट्रस्ट एडवाइजर इंजीनियर सुभाष मेहरा, प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डॉ. एमएस बुटोला, प्रो. प्रभाकर गुप्ता, डाॅ. जसप्रीत कौर व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed