फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rama Pansari will be questioned on remand ... Where did the wildlife parts come from

रामा पंसारी को रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ ...कहां से लाए वन्यजीव के अंग

Thu, 24 Sep 2020 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 02:46 AM IST
विज्ञापन
Rama Pansari will be questioned on remand ... Where did the wildlife parts come from
रामा पंसारी की सील दुकान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

वन विभाग जेल भेजे गए व्यापारी और दो सहयोगियों से पता लगाना चाहता है सप्लायरों की चेन

विज्ञापन
बरेली। वन विभाग की टीम ने श्यामगंज में एक किराना व्यापारी रामा पंसारी की दुकान पर सोमवार की शाम को छापा मारकर प्रतिबंधित वन्य जीव के अंगों और जड़ी बूटियों को बरामद किया था। वन विभाग की ओर से व्यापारी और उनके दो सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद न्यायालय उन्हें जेल भेज चुका है, अब विभाग के अफसर तीनों को रिमांड पर लेकर यह पड़ताल करेंगे कि वे इन वन्य जीव के अंगों को कहां से लाते हैं। तस्करों की पूरी चेन पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
वाइल्ड लाइफ इंडिया इंटी पोचिंग डिवीजन के पास यह सूचना मिली थी कि श्यामगंज में एक व्यापारी की दुकान पर वन अधिनियम में प्रतिबंधित जीवों के अंग और जड़ी बूटी की बिक्री हो रही है। सोमवार की शाम को डिवीजन के दीपक कुमार ने बरेली रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी रवींद्र सक्सेना व वैभव चौधरी और वन विभाग के अन्य स्टाफ के साथ श्यामगंज में व्यापारी श्याम अग्रवाल पुत्र प्रेमप्रकाश अग्रवाल निवासी नेहरू पार्क, प्रेमनगर की किराना की दुकान पर छापा मारा। टीम ने यहां से सियार सिंधी (सियार के शरीर के अंग) 11 अदद, पटडा गोह (मॉनिटर लिजर्ड) के लिंग तीन अदद और जड़ी बूटी कुटकी पांच सौ ग्राम बरामद की थी। बाजार में इसका भाव बेशकीमती है।
विज्ञापन

छापा की कार्रवाई में व्यापारी के दो सहयोगी विशाल गुप्ता पुत्र राकेश बाबू निवासी मोहल्ला जगतपुर थाना बारादरी और मुनेश पुत्र रामगोपाल निवासी भगवंतपुर थाना बीसलपुर को भी पकड़ा गया था। वन विभाग की ओर से व्यापारी सहित इन दोनों सहयोगियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और इन सभी को मंगलवार को जेल भी भेज दिया गया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रामा पंसारी की दुकान की सील को खोलकर और भी स्टॉक चेक किया जाएगा कि दुुकान में कहीं दूसरे अन्य वन्यजीव के अंग तो बेचने के लिए नहीं रखे हैं। इसके लिए व्यापारी व उनके सहयोगियों को जल्द ही रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी। साथ ही पूछा जाएगा कि वे वन्यजीव के अंग को कहां से लाते थे। इसकी पूरी सप्लाई चेन में कौन-कौन लोग शामिल हैं। एक-दो दिन में डीएफओ भरतलाल की अगुवाई में पंसारी की दुुकान की चेकिंग करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी और उनके दोनों सहयोगियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी ताकि वन्य जीव की तस्करी करने वालों की चेन का पता लगाया जा सके। -ललित कुमार वर्मा, मुख्य वन संरक्षक

रामा पंसारी का मालिक पहुंचा सेशन कोर्ट

बरेली। वन्य जीवों के अंगों के कारोबार के मामले में गिरफ्तार किराना स्टोर के मलिक श्याम अग्रवाल व उसके दो सहयोगियों की ओर से मंगलवार को सत्र न्यायालय में जमानत अर्जी दाखिल की गई है। अभियुक्त श्याम अग्रवाल, विशाल गुप्ता व मुनेश के अधिवक्ता वेंक्टेश सक्सेना ने बताया कि अर्जी पर पांच अक्तूबर को सुनवाई होगी। मंगलवार को निचली अदालत ने इन तीनों की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed