{"_id":"69f128288d74cc0ed10b005b","slug":"ram-rana-and-riya-singh-first-in-wrestling-bareilly-news-c-4-bly1053-873703-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कुश्ती में राम राणा व रिया सिंह प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कुश्ती में राम राणा व रिया सिंह प्रथम
Wed, 29 Apr 2026 03:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 29 Apr 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में मंगलवार को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन एक मई को होने वाले गुजरात स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों की शृंखला के तहत किया जा रहा है। कुश्ती में राम राणा और रिया सिंह प्रथम रहीं।
इसमें 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद और कुश्ती प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। सौ मीटर पुरुष वर्ग में रोहित प्रथम, ऋषि वासु द्वितीय और वैकुल हसन तृतीय रहे। महिला वर्ग में शिवानी इंदोलिया प्रथम, साक्षी पटेल द्वितीय और रिया सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। शॉट पुट पुरुष वर्ग में आशुतोष यादव प्रथम, सौरभ कुमार द्वितीय और अंश सिंह तृतीय रहे। शॉट पुट महिला वर्ग में रिया सिंह प्रथम, हंसिका नेगी द्वितीय व अपूर्वा सक्सेना तृतीय रहीं। लंबी कूद पुरुष वर्ग में रोहित यादव प्रथम, शिवम कुमार कुशवाहा द्वितीय व हर्षित कुमार तृतीय रहे। कुश्ती पुरुष वर्ग में राम राणा प्रथम, सौरभ द्वितीय व ऋृषि सिंह तृतीय रहे। महिला कुश्ती में रिया सिंह प्रथम व खदीजा द्वितीय रहीं। इस अवसर पर खेल सचिव एसएस बेदी, खेल सचिव विजय सिंघल व अजीत सिंह, कैंपस सचिव नीरज कुमार और इंदरप्रीत कौर, रजिस्ट्रार हरीश चंद और परीक्षा नियंत्रक संजीव व अन्य उपस्थित रहे।