{"_id":"65a04748a0187e2595006890","slug":"ram-devotees-took-out-a-march-in-baheri-baheri-news-c-124-1-sbly1010-1403-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रामभक्तों ने बहेड़ी में निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रामभक्तों ने बहेड़ी में निकाली पदयात्रा
Fri, 12 Jan 2024 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 12 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। रामभक्तों ने बृहस्पतिवार को कस्बे में पदयात्रा निकाली। मेला श्रीरामलीला मैदान से शुरू हुई पदयात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए सिंह गौटिया स्थित बालाजी मंदिर पहुंचर संपन्न हुई। इस दौरान सड़कें जय श्री राम के नारों से गुंजायमान रहीं।
विभाग प्रचारक धर्मेंद्र ने 22 जनवरी को सभी से दीपोत्सव मनाने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि नगर से लेकर गांव तक दीपोत्सव मनाना हैं। 22 जनवरी को पूरा कस्बा राममय होगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह, प्रचारक लाखन सिंह, जिला संघ चालक आलोक गर्ग, शरद आदि मौजूद रहे।
आंवला में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला गंज, त्रिपोलिया, साहूकारा, मुख्य बाजार, महाराजपुरम सहित जगह-जगह अयोध्या से आए पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र दिया। 14 जनवरी को कस्बे में निकलने वाली कलशयात्रा में सहभागिता की अपील की गई। मंगलामुखियों को सम्मानित किया गया। यहां पर प्रियंका सक्सेना, मीना मौर्य, वीना रस्तोगी, कुसुमलता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
मीरगंज के अमर फर्नीचर हाउस में राम भक्तों की एक बैठक हुई। इस बैठक में 22 जनवरी को घर-घर दीपोत्सव मनाने की अपील की गई। व्यापार मंडल के युवा नगर अध्यक्ष चरन जीत सिंह ने बताया कि सभी रामभक्तों के घर 21-21 दिए और धर्म ध्वजा पहुंचाई जाएगी। बैठक में मीरगंज चेयरमैन योगेंद्र कुमार गुप्ता, ब्रजेश शर्मा, नरोत्तम पाल, विजय गुप्ता, सूरज गुप्ता, लव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
नवाबगंज के वार्ड 12 में आशीष गुप्ता ने घर-घर जाकर पूजित अक्षत और दीप बांटे। यहां व्यापारी नेता प्रेम प्रकाश रस्तोगी, लेखराज गंगवार, बाबूराम गंगवार, राजकुमार गुप्ता, राजीव शुक्ला, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।