फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rakshabandhan will be celebrated in six auspicious coincidences know the rakhi muhurat time

Raksha Bandhan 2025: छह शुभ संयोग में मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानिए राखी बंधवाने का शुभ मुहूर्त

Fri, 08 Aug 2025 10:08 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Aug 2025 10:08 AM IST
सार

रक्षाबंधन नौ अगस्त को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर से पूर्णिमा लग जाएगी। उदया तिथि की प्रधानता के चलते शनिवार को रक्षाबंधन होगा। 

विज्ञापन
Rakshabandhan will be celebrated in six auspicious coincidences know the rakhi muhurat time
रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में सजी दुकानें - फोटो : संवाद

विस्तार

भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन इस बार नौ अगस्त को सौभाग्य, शोभन, सर्वार्थ सिद्धि, रवि, समसप्तक एवं नव पंचम योग में मनाया जाएगा। सावन माह की पूर्णिमा की शुरुआत शुक्रवार दोपहर 2:15 बजे से होगी लेकिन उदया तिथि की प्रधानता के चलते नौ अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा।

विज्ञापन


बरेली के ज्योतिषाचार्य पं राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मकर राशि के स्वामी शनि और सूर्य आपस में समसप्तक योग बना रहे हैं, लंबे समय बाद ऐसा संयोग बन है। रक्षाबंधन पर सूर्य का प्रभाव कर्क व मीन राशि पर सकारात्मक रहेगा। राखी बंधवाने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5:27 बजे से दोपहर 1:26 बजे तक रहेगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बदायूं के 14 गांवों में एक दिन पहले मनाया जाता है रक्षाबंधन, आल्हा ऊदल के जमाने से चली रही परंपरा
विज्ञापन
विज्ञापन


मुहूर्त के बाद भी पूरे दिन राखी बांधी जाएगी। राखी बांधने के लिए बहने रोली, अक्षत, मिठाई और दीपक के साथ थाली सजाकर रखे। भाई के माथे पर रोली अक्षत तिलक लगाएं और दाहिने हाथ में राखी बांधकर उसकी आरती उतारे और उसकी लंबी आयु व समृद्धि की कामना करे।

रक्षाबंधन पर चमका बाजार 
रक्षाबंधन पर शहर की गलियां फिर रिश्तों की मिठास से सराबोर हो उठी हैं। इस बार राखी बाजार अमेरिकन डायमंड से चमक रहा है। सुनहरे धागों में जड़े छोटे-छोटे अमेरिकन डायमंड के बीच झिलमिलाते बेस्ट ब्रदर या लव यू भइया जैसे संदेश बहनों की पहली पसंद बने हुए हैं।

दुकानदार विकास नागपाल ने बताया कि यूनिकॉर्न, पैपा पिग, छोटा भीम, स्पाइडर मैन, डोरेमॉन और शिवा जैसे फेवरेट कैरेक्टर की राखियां बच्चों की पहली पसंद बनी हुई हैं। कुछ राखियों में लाइट और म्यूजिक की सुविधा भी है। इससे बच्चे बेहद आकर्षित हो रहे हैं।

क्यूआर कोड राखी आ रही डिजिटल ट्विस्ट के साथ
इस बार बाजार में क्यूआर कोड वाली राखियां भी मौजूद हैं। इसे स्कैन करते ही मोबाइल फोन पर बहन का प्यार भरा वीडियो संदेश या कोई गाना बजने लगता है। जो बहनें अपने भाइयों से दूर हैं, उनके लिए यह राखी एक खास जुड़ाव का माध्यम बन गई है। ब्रेसलेट राखी भी काफी ट्रेंड में है। युवाओं में इस बार भी इविल आई राखी का चलन देखने को मिल रहा है। नीले और सफेद रंग की यह स्टाइलिश राखी बुरी नजर से बचाने का प्रतीक मानी जाती है।

भैया-भाभी की जोड़ी के लिए लुंबा राखी
बहनें अब सिर्फ भाई के लिए ही नहीं, बल्कि भाभी के लिए भी विशेष राखियां खरीद रहीं हैं। लुंबा राखियों के सेट इस बार खूब बिक रहे हैं। कलश, मोर, फूल और झुमके की आकृति वाली राखियां काफी पसंद की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed