फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rakshabandhan trains and buses crowded

रक्षाबंधन पर ट्रेन और बसों में उमड़ी भीड़

Mon, 07 Aug 2017 01:33 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 07 Aug 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली।
 रक्षा बंधन मनाने के लिए मायके जाने के लिए रविवार को महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेन और बसों में बेहद भीड़ रही। टिकट पाने को महिलाओं को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। बसों में भी किराये की छूट को लेकर कंडक्टरों से हुज्जत हुई। 

रक्षा बंधन पर भाइयों को राखी बांधने के लिए बहने अपने मायके जाने को रविवार सुबह से ही घरों से को निकल पड़ीं। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड, सैटेलाइट बस स्टैंड पर काफी भीड़ रही। रेलवे स्टेशन पर महिलाएं टिकट विंडो पर टिकट पाने के लिए जूझ रही थीं। वहीं बाहर निजी टिकट काउंटरों पर उनसे मनमाने पैसे वसूले जा रहे थे। पैसे खुले न होने की बात कहते हुए 94 रुपये का टिकट होने पर पूरे सौ रुपये तक रख लिए जा रहे थे। ट्रेनों में काफी भीड़ भाड़ रही। इसके साथ ही बसों में भी फ्री टिकट पाने को कंडक्टरों से महिलाओं की हुज्जत हुई। बसों में भी काफी भीड़ भाड़ रही। जिससे सफर करना ही मुश्किल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed