फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Raksha Bandhan festival celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाया गया रक्षा बंधन का त्योहार

Mon, 03 Aug 2020 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan festival celebrated with great pomp
रक्षा बंधन पर भाई को तिलक लगाती एक बहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बहनों ने वीडियो कॉलिंग करके भाइयों को राखी बंधती देखी

विज्ञापन
बरेली। रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के राखी बांधकर और मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तो भाइयों ने भी उन्हें गिफ्ट दिया। हालांकि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते ज्यादातर लोग घर में ही रहे। ट्रेनों और रोडवेज बस में भी शहर से बाहर जाने वाले लोगों की संख्या कम रही। हालांकि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए 24 घंटे निशुल्क बस सेवा की भी सुविधा दी थी।
सोमवार सुबह साढ़े सात से साढ़े नौ बजे तक भद्रा रही। उसके बाद बहनों ने सजधज कर थाली में राखी और मिठाई रखकर भाइयों का टीका करके राखी बांधकर उनके उज्जवल भविष्य की मंगलमय कामना की, इसके बाद उन्हें मिठाई खिलाई। भाइयों ने भी गिफ्ट देकर रक्षा का वचन दिया। कोरोना वायरस के संक्रमण से ज्यादातर बहनें दूसरे शहरों में राखी बांधने नहीं गईं। हालांकि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए प्रदेश के शहरों में जाने के लिए निशुल्क रोडवेज बस सेवा की सुविधा दी हुई थी। जो बहनें अपने भाइयों के पास नहीं आ सकीं उन्होंने वीडियो कॉलिंग करके भाइयों से बात की। सामाजिक दूरी के चलते सेटेलाइट और पुराने रोडवेज बस अड्डे पर महिलाओं की ज्यादा संख्या नहीं रही। मानव सेवा क्लब की रचना सक्सेना, रश्मि उपाध्याय ने काशी वृद्धा आश्रम में प्रवासी वृद्ध लोगों के राखी बांधी। क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा और महासचिव अभय भटनागर ने उन्हें मिठाई, फल आदि चीजें दीं।
विज्ञापन

सावन के आखिरी सोमवार को भी मंदिरों में रहा सन्नाटा

सावन के आखिरी सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की संख्या कम ही रही। धोपेश्वरनाथ, त्रिवटीनाथ, अलखनाथ, वनखंडी नाथ, पशुपतिनाथ आदि मंदिरों में बहुत कम भक्त आए। हालांकि मंदिर के बाहर फूल और प्रसाद आदि की दुकानें भी सजीं, लेकिन प्रतिबंध होने के कारण लोगों ने खरीदारी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed