फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rajyavardhan rathore interview

टोक्यो ओलंपिक में दुनिया ने भारत का दम देखाा

Fri, 03 Sep 2021 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
rajyavardhan rathore interview
बरेली। एथेंस ओलंपिक में देश को शूटिंग में रजत पदक दिलाने वाले कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन का देश के खेल जगत पर सार्थक प्रभाव दिखेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भारत ओलंपिक की पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंचेगा। बृहस्पतिवार को रोटरी क्लब के कार्यक्रम में शामिल होने बरेली पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अमर उजाला से यह बात कही।
विज्ञापन

राज्यवर्धन ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में पूरी दुनिया ने हमारे खिलाड़ियों का दम देखा। कई ऐसी स्पर्धा थीं जिनमें पदक न जीतने के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों के जुझारूपन ने सबका दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक खिलाड़ियों की मानसिकता में भी बड़ा बदलाव लाया है। नए भारत के खिलाड़ी प्रतिद्वंद्वी के मुंह से जीत छीनकर लाने का जज्बा रखते हैं। उन्होंने कहा कि 2004 के एथेंस ओलंपिक की तुलना में अब देश में माहौल काफी बदला है। देशवासी खिलाड़ियों का आगे बढ़कर समर्थन कर रहे हैं। इसका असर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी दिख रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी दूसरे देश की तुलना में शारीरिक और मानसिक तौर पर ज्यादा मजबूत हैं मगर कमजोर ट्रेनिंग की वजह से हर बार मात खा जाते थे। 2014 में सरकार बनने के बाद खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमने प्रयास शुरू किए। टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम के तहत खिलाड़ियों की ट्रेनिंग की व्यवस्था बेहतर की गई। पहली बार खिलाड़ियों को जेब खर्च देने का प्रावधान किया गया। आर्थिक सुरक्षा मिलने से खिलाड़ियों को पूरा ध्यान खेल पर लगाने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ग्रास रूट लेवल पर खिलाड़ियों को समर्थन देने में विश्वास रखती है। इसके नतीजे दिखने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहली बार देश में पुराने खिलाड़ियों की एकेडमी को फंडिंग का फैसला किया गया। देश की 60 प्रतिशत एकेडमी अब इसी तरह चल रही हैं। ओलंपिक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह आगे बढ़कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, उससे उनका मनोबल बढ़ा है।

अंतराष्ट्रीय राजनीति में नेतृत्वकर्ता बना देश
कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने कहा कि वर्तमान में दुनिया भारत की बढ़ती ताकत को स्वीकार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में देश अब कप्तान की भूमिका में है। संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में भारत को अध्यक्ष पद मिलना देश की बढ़ती ताकत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पारदर्शी राजनीतिक व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। एक देश एक चुनाव पर भी सरकार गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed