फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rajiv gandhi

कांग्रेसियों ने मनाया राजीव गांधी का जन्मदिन

Wed, 21 Aug 2019 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
rajiv gandhi
बरेली। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 75वें जन्म दिवस पर कांग्रेसियों ने शहर में रक्तदान और गोष्ठियों जैसे कार्यक्रम आयोजित किए। महानगर कांग्रेस कमेटी की गोष्ठी में जिला कोआर्डिनेटर पीयूष रंजन यादव ने कहा कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री रहते हुए संचार क्रांति लाए। 18 वर्षीय युवाओं को मताधिकार देने और पंजायती राज व्यवस्था को कायम किया। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन और महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम ने कहा कि राजीव गांधी ने आतंकवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हुए अपने प्राण की आहुति दे दी। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास की योजनाएं बनाईं, परंतु भाजपा और संघ उन पर झूठे आरोप मढ़कर देश को गुमराह कर रही है। प्रांतीय महामंत्री अजय शुक्ला, पूर्व प्रोफेसर अलाउद्दीन खां, इंजीनियर अनीस अहमद खां, ब्रह्मस्वरूप सागर आदि ने भी राजीव गांधी के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की योजनाओं को भाजपा सरकार खत्म करके युवा, किसान और पिछड़े वर्ग का उत्पीड़न कर रही है। इस दौरान अंजुन गंगवार, अवनीश बख्शी, डा. सरवत हुसैन हाशमी, अधिवक्ता दिनेश द्ददा, मुकेश वाल्मीकि, आदित्य कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष महेंद्र सिंह के नेतृत्व में आईएमए ब्लड बैंक में रक्तदान किया गया। महेंद्र सिंह ने राजीव गांधी के जीवन और उनके कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान अशफाक सकलैनी, जुनेद हसन, किरन सहगल, वसीम सिद्दीकी, मुदित प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed