फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rajesh agarwal and bhagwat saran called lucknow fom samajvadi party

सपा मुख्यालय से आया राजेश अग्रवाल, भगवत शरण को बुलावा

Thu, 20 Jan 2022 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
rajesh agarwal and bhagwat saran called lucknow fom samajvadi party
बरेली। समाजवादी पार्टी में शहर सीट से टिकट के दावेदार पार्षद राजेश अग्रवाल और नवाबगंज के दावेदार पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार को फोन कर लखनऊ मुख्यालय बुलाया गया है। इसे सपा की बरेली जिले में टिकट की घोषणा करने की शुरुआत माना जा रहा है। यह लगभग पक्का माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय पर दोनों नेताओं के हाथ में सिंबल आ जाएगा। जिलाध्यक्ष अगम मौर्य भी हाईकमान के बुलावे पर बुधवार को लखनऊ रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

बरेली की नौ सीटों पर पहले चरण में 14 फरवरी को चुनाव होना है लेकिन समाजवादी पार्टी की ओर से अब तक एक भी टिकट की घोषणा नहीं की है। अब टिकटों की घोषणा पर छाई धुंध छंटती दिखने लगी है। असमंजस के लंबे माहौल के बाद बुधवार को राजेश अग्रवाल और भगवत सरन गंगवार को सपा मुख्यालय से फोन कर बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंचने का निर्देश दिया गया है। यह लगभग तय माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार को लखनऊ कार्यालय पर दोनों को सिंबल दे दिया जाएगा। हालांकि पार्टी की ओर से अभी अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार और पार्षद राजेश अग्रवाल ने अमर उजाला से बातचीत में पुष्टि की कि उन्हें फोन पर लखनऊ पहुंचने का निर्देश दिया गया है। वे लखनऊ रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed