फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rajasthan Murder Case Husband Body Found in Blue Drum, Link to UP Shahjahanpur Details in Hindi

मेरठ जैसा कांड: नीले ड्रम में युवक की लाश... यूपी कनेक्शन, शव गलाने के लिए डाला नमक; बच्चों संग पत्नी लापता

Mon, 18 Aug 2025 03:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Aug 2025 03:28 PM IST
सार

राजस्थान से भी उत्तर प्रदेश के मेरठ जैसा बहुचर्चित नीले ड्रम हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां एक युवक का शव नीले ड्रम में मिला है। युवक की पत्नी तीन बच्चों के साथ फरार है। बताया जा रहा है कि मकान मालिक का बेटा भी लापता है।

विज्ञापन
Rajasthan Murder Case Husband Body Found in Blue Drum, Link to UP Shahjahanpur Details in Hindi
rajasthan murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार के गांव नवदिया नवाजपुर निवासी हंसराम का शव राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले की आदर्शनगर कॉलोनी में नीले रंग के ड्रम में मिला है। आधी  रात के बाद उनके घर खबर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


मां उर्मिला ने बताया कि बेटे का कभी बहू से कोई विवाद नहीं हुआ था। क्या हुआ है, कुछ पता नहीं। खेमकरन उर्फ पप्पू का 36 वर्षीय पुत्र हंसराम कश्यप भट्ठे पर मजदूरी करता था। 
विज्ञापन

करीब 15 दिन पहले ही मां उर्मिला देवी से उसने बात कर रक्षाबंधन पर परिवार समेत घर आने का वादा किया था। घटना के बाद मृतक की पत्नी बच्चों व मकान मालिक का बेटा फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने बताया कि करीब 12 साल पहले हंसराम की शादी पीलीभीत जिले के थाना हजारा के विजयनगर निवासी लक्ष्मी से हुई थी। यहां काम नहीं मिलने के चलते वह पत्नी व तीन बच्चों के साथ राजस्थान में चला गया था। वहां उसकी हत्या कर दी गई। शव नीले रंग के ड्रम में मिला था। 

शव को गलाने के लिए नमक भी डाला गया था। हत्या के बाद से पत्नी व मकान का बेटा जितेंद्र फरार है। हत्या का आरोपी उन्हीं पर लग रहे हैं। रविवार को देर रात राजस्थान पुलिस ने खुटार पुलिस से संपर्क साधकर सूचना दी। 

 

इसके बाद प्नधान के जरिये हंसराम के परिजनों को बताया गया। रात में ही पिता खेमकरन, बहन विमला कश्यप व गांव के डॉ.रमेश वर्मा राजस्थान के लिए रवाना हो गए। मां उर्मिला देवी ने बताया कि बहू ज्योति से हंसराम का कोई विवाद नहीं था। दोनों एक-दूसरे को काफी चाहते थे।

मेरठ के बाद अब खैरथल तिजारा में नीले ड्रम में मिला युवक का शव
राजस्थान से भी उत्तर प्रदेश के मेरठ जैसा बहुचर्चित नीले ड्रम हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां एक युवक का शव नीले ड्रम में मिला है। युवक की पत्नी तीन बच्चों के साथ फरार है। बताया जा रहा है कि मकान मालिक का बेटा भी लापता है।

 

राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 14 में रविवार को एक घर की ऊपरी मंजिल पर रह रहे यूपी निवासी एक व्यक्ति का शव अर्द्ध नग्न अवस्था में किचन में रखे नीले ड्रम में मिलने से सनसनी फैल गई।

मृतक की पत्नी और तीनों बच्चे गायब
यह शव वार्ड 14 की आदर्श कालोनी के एक मकान की छत पर रसोई में नीले ड्रम में मिला। घटना का पता दुर्गंध आने पर चला। घटना के बाद से ही मकान मालिक का बेटा, मृतक की पत्नी और तीनों बच्चे गायब हैं।

जानकारी के अनुसार, मकान मालिक राजेश शर्मा के बेटे जितेंद्र शर्मा और मृतक हंसराज एक ही ईंट भट्टे पर काम करते थे। पिछले माह पांच जुलाई को जितेंद्र हंसराज और उसके परिवार को सपने यहां किराए पर रखने के लिए लाया था। मृतक हंसराज पोस्ट खाड़ेपुर जिला शाजहांपुर यूपी का रहने वाला था।

 

एफएसएल टीम पहुंची घटना स्थल पर
सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने एफएसएल टीम को बुलाया और किचन से ड्रम को बाहर निकलवाया। ड्रम एक बेडशीट से ढका हुआ था। साथ जी शव पर नमक डाल हुआ था, ताकि शव जल्दी सड़े ओर दुर्गंध न आए। 

 

घटना के समय मकान मालिक और उसके दोनों बेटे घर से बाहर थे। घर में केवल जितेंद्र का बेटा और उसकी मां थी। आसपास के लोगों ने बताया की शनिवार शाम तक मृतक बच्चे मोहल्ले में ही थे लेकिन उसके बाद पूरा परिवार गायब हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed