{"_id":"5f5536c58ebc3e54e30609ee","slug":"rajasthan-border-can-open-today-for-up-roadways-buses-bareilly-news-bly4188495109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः यूपी रोडवेज की बसों के लिए आज से खुल सकती है राजस्थान की सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः यूपी रोडवेज की बसों के लिए आज से खुल सकती है राजस्थान की सीमा
Mon, 07 Sep 2020 02:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
roadways bus
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में लॉकडाउन लागू होने के बाद रोडवेज बसों के लिए बंद हुई तमाम राज्यों की सीमाएं अब तक नहीं खुली हैं। दिल्ली को छोड़कर यूपी से लगी बाकी राज्यों की सीमा अब तक बंद है। इस बीच रोडवेज अफसरों ने सोमवार से राजस्थान की सीमा खुलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
रोडवेज अफसरों के मुताबिक कोरोना के दौर में बरेली से उत्तराखंड और राजस्थान जाने वाली बसों के बंद होने से राजस्व की काफी क्षति हुई है। अब भी यही स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
अब सोमवार से रोडवेज बसों के लिए राजस्थान की सीमा खोले जाने के संकेत मिले हैं। मुमकिन है कि रविवार देर रात से ही राजस्थान की सीमा खोल दी जाए। अब तक राजस्थान जाने वाली बसें सीमा तक ही जा रही हैं।
विज्ञापन
हालांकि उत्तराखंड सीमा अभी और कुछ दिन खुलने की उम्मीद नहीं है। बरेली से हल्द्वानी और ऊधम सिंह नगर जाने वाले यात्रियों को सीमा पर ही उतारा जा रहा है।
जहां से वे सीमा पार कर उत्तराखंड की बसें पकड़ते हैं। पीलीभीत होकर जाने वाली बसें भी मझोला तक ही चल रहीं है। एआरएम चीनी प्रसाद ने बताया कि राजस्थान सीमा सोमवार से खुलने की बात कही जा रही थी लेकिन देर शाम तक कोई सूचना नहीं मिली है।