{"_id":"58c1b2424f1c1bda32dc46e4","slug":"rainfall-worsened-negligence-dangerous","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बिगाड़ा मौसम, लापरवाही खतरनाक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बिगाड़ा मौसम, लापरवाही खतरनाक
बरेली।
Updated Fri, 10 Mar 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Rainfall worsened, negligence dangerous
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
मौसम विभाग की संभावना सच साबित हुई। गुरुवार देर शाम अचानक बारिश शुरू हो गई। ऐसा लगा जैसे ठंड लौट आई। हवा की वजह से लोगों को स्वेटर और जैकेट पहनना पड़ा। मौसम विभाग ने 11 मार्च को भी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। वहीं, चिकित्सकाें का कहना है कि यह बारिश सेहत के लिए खतरनाक है। भीगे नहीं। लापरवाही बीमार कर सकती है।
बरेली में गुरुवार को दिन भर धूप खिली रही। बारिश जैसा मौसम भी नहीं था और न ही मौसम बदलने की संभावना नजर आ रही थी। दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन देर शाम 9 बजे के बाद अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई। तेज बूंदाबांदी का सिलसिला रात 11 बजे तक जारी रहा। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को बारिश की संभावना कम है, लेकिन 11 को अच्छी बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम में सुधार हो सकता है।
हल्की बारिश गेहूं के लिए वरदान
पंतनगर स्थित कृषि विश्वविद्यालय के प्रो. एचएस कुशवाहा का कहना है कि इस सप्ताह बारिश की संभावना थी ही इसलिए सिंचाई के लिए किसानाें से मना किया गया है। तापमान भी गेहूँ की बालियाँ निकलने के लिए अनुकूल रहेगा। रात का संभावित न्यूनतम तापमान बालियों में दाना भरने एवं दानों के आकार में बढ़ोत्तरी होने में सहायक रहेंगे, जिससे गेहूँ की पैदावार में वृद्धि होने की सम्भावना है। प्रो. कुशवाहा ने कहा कि गेहूं का अच्छी गुणवत्ता का अनाज प्राप्त करने हेतु खड़ी फसल में रोगिंग करें। फ सल में चूहों का प्रकोप दिखाई दे तो एल्यूमिनियम फ ास्फ ाइड की 2 ग्राम की एक-एक गोली प्रति बिल की दर से बिलों में डालकर मिट्टी से बंद कर दें। ऐसे मौसम में फसल में किसी कीट अथवा रोग के लगने की संभावना नहीं है। इसलिए कोई छिड़काव न करें।